ePaper

Raj Bhavan campaign : अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का राजभवन अभियान आज, केरल गये राज्यपाल

Updated at : 05 Oct 2023 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Raj Bhavan campaign : अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का राजभवन अभियान आज, केरल गये राज्यपाल

राजभवन सूत्रों ने बताया कि उनका यह कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था. वह गुरुवार को लौटेंगे, इसकी कोई सूचना नहीं है. राज्यपाल की अनुपस्थिति में यदि तृणमूल की तरफ से ज्ञापन सौंपा जाता है, तो राजभवन में इसकी तैयारी रखी गयी है.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने आज राजभवन अभियान का आह्वान किया है. मंगलवार देर रात तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने राजभवन घेराव कार्यक्रम की घोषणा की थी. अभिषेक ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री तृणमूल प्रतिनिधिदल से नहीं मिलने के लिए पिछले दरवाजे से निकल गये थे. राज्यपाल केंद्र के प्रतिनिधि हैं. राज्यपाल के साथ मुलाकात कर बंगाल के वंचित लोगों की बात उनसे कहेंगे. 50 लाख पत्र लेकर वे लोग आये थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसे ग्रहण नहीं किया. अब ये पत्र वे राज्यपाल को सौंपेंगे. इस बीच, मंगलवार की रात राज्यपाल सीवी आनंद बोस केरल के लिए रवाना हो गये. राजभवन सूत्रों ने बताया कि उनका यह कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था. वह गुरुवार को लौटेंगे, इसकी कोई सूचना नहीं है. राज्यपाल की अनुपस्थिति में यदि तृणमूल की तरफ से ज्ञापन सौंपा जाता है, तो राजभवन में इसकी तैयारी रखी गयी है. जरूरत पड़ने पर राजभवन से इसकी प्रति राज्यपाल को भेज दी जायेगी.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola