‘राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो’ से सम्मानित हुए आयुष शर्मा, सोशल मीडिया पर बताया बचपन का वो सपना जो पूरा हो गया

आयुष शर्मा से अपने बचपन को याद करते हुए कहा, “वाह, मुझे याद है कि कुछ साल पहले हिमाचल में एक बच्चा था जो हर महीने स्टारडस्ट पत्रिका खरीदता था क्योंकि ये बॉलीवुड में आने का एक प्रवेश द्वार था. मैं इंतजार करता था कि इस प्रतिष्ठित पत्रिका के कवर पर कौन सा अभिनेता होगा.
एक्टर आयुष शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं. आयुष की मेहनत और एक्टिंग के लिए उनकी गंभीरता उन्हें एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित करती हैं. खान परिवार के दामाद के रूप में ही नही बल्कि अपने दम पर आयुष आज एक नाम हैं और यही वजह है कि छोटी उम्र में इतने जल्द ही उनके सपने पूरे हुए हैं. बचपन का देखा एक सपना हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहनेवाले इस लड़के का पूरा हुआ.
आयुष शर्मा से अपने बचपन को याद करते हुए कहा, “वाह, मुझे याद है कि कुछ साल पहले हिमाचल में एक बच्चा था जो हर महीने स्टारडस्ट पत्रिका खरीदता था क्योंकि ये बॉलीवुड में आने का एक प्रवेश द्वार था. मैं इंतजार करता था कि इस प्रतिष्ठित पत्रिका के कवर पर कौन सा अभिनेता होगा. मैं स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर मौजूद हूं, यह काफी खास हैं, लेकिन “राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो” से सम्मानित होने से ये पल मेरे लिए और भी खास हो गया हैं, हालांकि मैं इसके लायक नहीं हूं और यह मेरे लिए ये बहुत जल्दी भी है.
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं स्टारडस्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मेरे जैसे युवा अभिनेता को इस शीर्षक को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. मेरे लिए यह पुरस्कार मेरी मंजिल तक पहुंचने के लिए मुझे प्रेरित करती रहेगी. इस सम्मान के लिए स्टारडस्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद.”
हाल ही में ‘राइजिंग सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो” से सम्मानित किया गया. इस प्रतिष्ठित पत्रिका के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया, जहाँ आयुष शर्मा एक खास अवतार में नजर आए. बता दें कि हिमांचल मंडी का एक महत्वाकांक्षी लड़का अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आया था. बैकग्राउंड डांसर, सहायक निर्देशक से लेकर एक अभिनेता के साथ एक स्टार, आयुष शर्मा ने एक लंबा, सफल- सफर तय किया.
युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता ने अपनी स्क्रीन पर मौजूदगी और प्रभावशाली कौशल के साथ फैन्स के साथ एक मजबूत कड़ी बनाते हुए अपनी खास जगह बना ली हैं. पहली फिल्म (लवयात्री) से दूसरी (अंतिम: द फाइनल ट्रुथ) में शारीरिक और मानसिक परिवर्तन के दौर से गुजरते हुए, आयुष शर्मा ने खुद को एक बहुमुखी और समर्पित कलाकार के रूप में स्थापित किया है.
Also Read: जॉन अब्राहम के पूल लुक की जमकर हो रही चर्चा, जानें किसने किया है इसे डिजायन
अपनी आगामी फिल्म AS04 के साथ आयुष शर्मा दर्शकों का ध्यान खींचनेवाले हैं. इस साल दो फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे आयुष शर्मा के पास पाइपलाइन में कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट भी हैं जो लोगों को हैरान कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










