आमिर खान की बेटी आयरा को मिली थी मां से सेक्स-एजुकेशन की बुक, बोली- मेरा शरीर बहुत बदल गया...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jul 2021 12:20 PM
Ira Khan Latest post : आमिर खानकी बेटी आयरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी कई पोस्ट करते रहती हैं. आयरा ने हाल ही में सेल्फ केयर के बारे में बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. अब स्टारकिड ने एक पोस्ट लिख बताया है कि उनकी मां रीना दत्ता ने उन्हें सेक्स एजुकेशन पर एक बुक दी थी.
Ira Khan Latest post : आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी कई पोस्ट करते रहती हैं. आयरा ने हाल ही में सेल्फ केयर के बारे में बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. अब स्टारकिड ने एक पोस्ट लिख बताया है कि उनकी मां रीना दत्ता ने उन्हें सेक्स एजुकेशन पर एक बुक दी थी.
आयरा खान ने अपने लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में लिखा है, मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी अपने शरीर को पूरी तरह देखा है. जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेरी मां ने मुझे सेक्स एजुकेशन की किताब दी थी. इसमें खुद को शीशे में देखने के लिए कहा गया था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. मेरा शरीर बहुत बदल गया है. एक लंबा रास्ता तय करना है.
स्टारकिड ने इस पोस्ट के साथ Agastu Foundation को टैग किया है. इसे फाउंडेशन की स्थापना आयरा ने इसी साल अपने जन्मदिन पर किया था. पिछले दिनों आयरा ने वीडियो पोस्ट कर लोगों को खुद का ध्यान रखने के लिए कहा था. वीडियो पर खूब सारे रिएक्शन आया था.
https://www.instagram.com/p/CRdT4K0j0i1/वीडियो में आयरा कहती नजर आई थी, ‘मैं सोच रही थी कि मैं खुद को अच्छा महसूस करवाने के लिए क्या करती हूं और मुझे समझ आया कि जो भी मैं करती हूं वह खुद को नुकसान दिलाने वाली चीजें हैं. मैं एक भी ऐसी चीज नहीं सोच सकती जो खुद का ख्याल रखने में गिनी जाए.
Also Read: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का टॉपलेस फोटोशूट वायरल, एब्स फ्लॉन्ट करती दिखी स्टारकिडबता दें कि आयरा खान पॉपुलर स्टारकिड में से एक है. इंस्टाग्राम पर वो अपनी तसवीरों और वीडियोज के जरिए फैंस से बातें करती रहती है. आयरा अपनी ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करने से भी पीछे नहीं हटती. वहीं, इन दिनों वो नुपुर शिखरे को डेट कर रही है. दोनों एक-दूसरे के लिए अक्सर रोमांटिक पोस्ट करते रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










