ePaper

83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी का नहीं मिला फायदा, इतना हुआ कलेक्शन

Updated at : 26 Dec 2021 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी का नहीं मिला फायदा, इतना हुआ कलेक्शन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 ने दूसरे दिन गभग 16 करोड़ की ही कमाई की है. हालांकि फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी का कोई फायदा नहीं मिला.

विज्ञापन

83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था. फिल्म 83 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन मूवी ने 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि दूसरे दिन इसकी स्पीड थोड़ी कम हो गई औऱ सिर्फ लगभग 16 करोड़ की ही कमाई हुई है.

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 में कई नामी चेहरे है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क का नाम शामि हैं. फिल्म ने दूसरे दिन उतना ज्यादा कलेक्शन नहीं किया, जितनी की उम्मीद थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, दूसरे दिन लगभग 16 करोड़ की कमाई हुई है.

83 ने दो दिन में लगभग 16 करोड़ का कलेक्शन किया है और दूसरे दिन 30-35% की उछाल हुई है. अब तक फिल्म ने 28 करोड़ कमाए है, लेकिन ये सिर्फ शुरुआती आंकड़ा है और इसमे थोड़ा बदलाव आ सकता है. फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि ये और अच्छा बिजनेस कर सकती थी क्योंकि क्रिसमस की छुट्टी थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन आज रविवार होने के कारण आज फिर से फिल्म अपना जादू चला सकती है.

Also Read: Ranveer Singh ने 83 को लेकर शेयर किया इमोशनल नोट, अपने कोच के बारे में कही ये बात

फिल्म महानगरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन छोटे शहरों में फिल्म ने उतना कमाल नहीं दिखाया. वहीं, कुछ सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ और ‘पुष्पा’ लगी हुई है और वो अच्छा कलेक्शन कर रही है. बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई थी.

इससे भी फिल्म 83 को तगड़ा झटका लगा है. ये मूवी तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और कई अन्य पायरेसी साइटों पर एचडी में फ्री में उपलब्ध है. इसके अलावा फिल्म को Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla से भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola