2023 Kia Seltos Facelift: नये अवतार में आयी किया सेल्टॉस, जानें कीमत और फीचर्स की डीटेल्स

Kia Seltos Facelift – किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट के इंटीरियर में केबिन में डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें से एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक डिजिटल ड्राईवर डिस्प्ले है. कार में नयी अपहोल्स्ट्री दी गई है और इसमें कुछ नये फीचर्स जोड़े गये हैं.
2023 Kia Seltos Facelift Details: किया इंडिया ने अपने पॉपुलर एसयूवी सेल्टॉस का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. 2023 किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट की कीमत का जल्द खुलासा किया जाएगा और 14 जुलाई से इसकी बुकिंग शुरू होगी. नयी सेल्टॉस एसयूवी एक्स लाइन, जीटी लाइन और टेक लाइन जैसे 3 ट्रिम ऑप्शन में आयी है. 2023 सेल्टॉस को 8 सिंगल टोन, 2 डुअल टोन और एक एक्सक्लूसिव मैट ग्रैफाइट कलर ऑप्शन में भारतीय बाजार में उतारा गया है.
किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट एसयूवी 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल तथा नया 1.5 लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प में आयी है. सभी इंजन में दो पैडल विकल्प तथा 1.5 लीटर पेट्रोल व डीजल में तीन पैडल का ऑप्शन दिया जाएगा. इसके पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल औरव सीवीटी, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड आईएमटी व 7 स्पीड डीसीटी तथा डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल व 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है.
Also Read: Kia Seltos अब आर्मी कैंटीन में भी मिलने लगी, जानें किसने पायी पहली डिलीवरी
किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट के इंटीरियर में केबिन में डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें से एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक डिजिटल ड्राईवर डिस्प्ले है. कार में नयी अपहोल्स्ट्री दी गई है और इसमें कुछ नये फीचर्स जोड़े गये हैं. इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनोमस एमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट तथा हाई बीम असिस्ट शामिल हैं. 2023 सेल्टॉस फेसलिफ्ट में छह एयरबैग, आइसोफिक्स, 360 डिग्री कैमरा तथा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी दिये गए हैं.
किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट में एलईडी हेडलाइट, बंपर सहित ग्रिल और टेल लाइट को भी नयी डिजाईन दी गई है. नयी सेल्टॉस एसयूवी को थोड़ा मस्क्युलर लुक देने के लिए इसमें स्किड प्लेट जोड़ी गई है. वहीं, इसमें नये डिजाईन वाले अलॉय व्हील्स दिये गये हैं. लुक के मामले में यह पुराने मॉडल से अलग दिखती है, लेकिन इसकी शेप पहले जैसी ही रखी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










