ये 10 फूल आपके बालकनी की बढ़ाएगें शोभा, जानें ठंड में कैसे खिलेगी आपकी बागवानी

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
ये 10 फूल आपके बालकनी की बढ़ाएगें शोभा, जानें ठंड में कैसे खिलेगी आपकी बागवानी

अगर आपको भी बागवानी का शौक है और सर्दियों में अपनी बालकनी और बागवानी को आप खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो अपने गार्डेन में ये 10 फूल जरूर लगाएं. इससे आपकी बालकनी और घर दोनों की शोभा खूब बढ़ जाएगी और सर्दियों के मौसम में आपकी बालकनी या गार्डेन को बेहतरीन लुक मिलेगा.

विज्ञापन
undefined

मैरीगोल्ड

सर्दियों के लिए मैरीगोल्ड बहुत ही खूबसूरत फूल है. इससे आपके गार्डेन की शोभा चार गुणी बढ़ जाएगी. मैरीगोल्ड कई रंगों में एवेलेवल होते हैं. आप अपनी पसंद के रंग के अनुसार इसे लगा सकती है.

undefined

गुलाब

गुलाब हमेशा से सबसे खूबसूरत फूलों में से एक है. इसे आप अपने गार्डेन में लगा सकते हैं. इसके कई तरह के वैरिएंट होते हैं. इसके अलावा इसमें कई तरह के कलर के भी आपके पास च्वाइस होती है.

undefined

डैफोडिल

इसे नरगिस का पौधा भी कहा जाता है. इसकी सुगंध काफी भीनी-भनी होती है. पीला और सफेद रंग का यह फूल आपके घर की शोभा बढ़ाएगा और खुशबू बिखेरेगा.

undefined

शीतकालीन चमेली

यह ठंड के मौसम में खिलने वाला पौधा है. यह चमकीला पीला रंग का होता है और सर्दियों में बहुत ही लुभावना लगता है.

undefined

पैंसी

गमले में खिलाने के लिए यह फूल बिल्कुल परफेक्ट है. पतझड़ के समय इसे लगाने से सर्दियों में इसमें काफी फूल आएगें. ये फूल छोटे आकार के होते हैं.

undefined

मोगरा

मोगरा फूल अपनी सुंदरता और महक के लिए जाना जाता है. इसका उपयोग पूजा और गहनों की सजावट में भी होता है. इसे अगर सही तरह से लगाया जाए तो आपका पौधा इस फूल से लद सकता है.

undefined

परिजात

परिजात को आम बोलचाल की भाषा में हरश्रृंगार भी कहते हैं. ये एक औषधीय पौधा है जिसके कई गुण होते हैं. इसके फूल काफी खुशबूदार होते हैं. इसके अलावा इसमें कई औषधिय गुण होते हैं.

undefined

रातरानी

आप रातरानी का पौधा भी अपने गार्डेन में लगा सकते हैं. इसकी महक बहुत अच्छी है. महक के साथ-साथ ये बहुत गुणकारी होते हैं. इसे जैसमीन के नाम से भी जाना जाता है.

Also Read: बच्चों को समय देकर खुद को साबित करें रिस्पांसिबल, ऐसे बने बच्चों के सबसे अच्छे दोस्त

undefined

कामिनी

कामिनी फूल सफेद रंग का होता है और गुच्छों में खिलता है. ये फूल आकार में छोटे-छोटे होते हैं. इस फूल को खूबसूरती और महक के अलावा औषधिय गुण के लिए भी जाना जाता है. ये सदाबहार फूल है.

Also Read: ठंड में मुंह से बदबू आने की है समस्या, देसी उपायों को अपनाकर सांसों को रखें फ्रेश

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola