ठंड में मुंह से बदबू आने की है समस्या, देसी उपायों को अपनाकर सांसों को रखें फ्रेश

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

मुंह से गंदी स्मेल का आना और दांतों की समस्या एक कॉमन प्रॉब्लम है. यह समस्या काफी लोगों में होती है. हम ओरल केयर पर थोड़ा सा ध्यान देकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं. आइये जानते हैं इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय.

विज्ञापन
undefined

सांसों की गंदी स्मेल आपको लोगों से दूर करती है. आपको भी वैसे लोगों के पास बैठने से परेशानी होने लगती है, जिनकी सांसों से स्मेल आती हो. इस स्मेल की कई वजहे हो सकती हैं. देसी उपाय से इससे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है.

undefined
रात को जरूर करें ब्रश

रात के डिनर के बाद सोने से पहले ब्रश करने की आदत डालें. इससे दातों के बीच फंसे अन्न के कण निकल जाएंगे, जिससे दांत सड़ने से बचेंगे और लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे.

undefined
गुनगुने पानी से कुल्ला करें

जीभ पर बैठी सफेद परत हटाने के लिए प्रतिदिन गुनगुने पानी में नमक डालकर उससे कुल्ला करें. इससे नहीं होता है तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

undefined
बैक्टीरिया से आती है गंदी स्मेल

जीभ पर सफेद परत जमने से मुंह में बैक्टीरिया हो जाते हैं. इस वजह से आपके मुंह से बदबू आने लगती है. अच्छे माउथवाश का प्रयोग करें, इससे जर्म्स से छुटकारा मिलेगा.

undefined
बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट

पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट बना सकते हैं. इसे दिन में दो बार अपनी दातों पर उंगली की सहायता से हल्का मलें. जल्द ही पीलापन हट जाएगा.

undefined
लौन्ग से दूर होगा बैक्टीरिया

दिन में दो बार एक-एक लौंग मुंह में रखें और इसे चबाएं. यह बैक्टीरिया खत्म करता है. इसके अलावा माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ या इलायची का भी प्रयोग कर सकते हैं.

undefined
ये होममेड फ्रेशनर करें ट्राई

नमक और सरसों का तेल भी एक अच्छा क्लीनर हो सकता है. सुबह ब्रश करने के बाद नमक और सरसों का तेल मिलाकर उसे दांतों पर हल्का-हल्का मल सकते हैं. इससे पीले दांतों की समस्या दूर होती है. आप ये होममेड फ्रेशनर जरूर ट्राई करें.

undefined
ग्रीन टी है असरदार

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके पेट के सेहत के लिए अच्छा होता है. साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों की भी बदबू को दूर करता है.

undefined
सूखा धनिया है अच्छा माउथ फ्रेशनर

सूखे धनिए का प्रयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है. यह दांतों के लिए भी लाभदायक होता है. इससे सांसों की बदबू खत्म होती है और यह हानिकारक भी नहीं होता है.

Also Read: प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे अधिक होती है कब्ज की समस्या, जानें किन उपायों से मिलेगा आराम
undefined
कैविटी और पायरिया का कराएं इलाज

दांतों में कैविटी हो या पायरिया की समस्या रहती हो तो अपने डेंटिस्ट से मिलें. उनके सुझाए उपायों पर अमल करें. क्योंकि सांसों की बदबू की सबसे बड़ी वजह दांतों की समस्या होती है.

Also Read: बच्चों को समय देकर खुद को साबित करें रिस्पांसिबल, ऐसे बने बच्चों के सबसे अच्छे दोस्त
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola