आधा भारत नहीं जानता Zepto और Blinkit डिलीवरी बॉयज को 1 ऑर्डर पर कितना मिलता है पैसा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Mar 2025 4:12 PM

विज्ञापन

Zepto Blinkit delivery boy earnings / Ai Image

Zepto Blinkit delivery boy earnings: Zepto और Blinkit में डिलीवरी बॉय की प्रति ऑर्डर कमाई: Zepto में प्रति किलोमीटर ₹10-₹15, जबकि Blinkit में प्रति ऑर्डर ₹25 के साथ अतिरिक्त दूरी भत्ता मिलता है. दोनों कंपनियां बोनस और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी देती हैं.

विज्ञापन

Zepto Blinkit Delivery Boy Earnings: ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी सेवाओं की बढ़ती मांग के साथ डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई जानने के लिए लोग अधिक बेताब रहते हैं. खासकर, किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर पर फटाफट डिलीवरी देने वाली Zepto और Blinkit जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय की एक ऑर्डर पर होने वाली कमाई को जानने के लिए लोग अधिक लालायित रहते हैं. लोग यह सोचते हैं कि इतनी जल्दी फटाफट डिलीवरी देने वाले लड़कों को कंपनी की ओर से कितना पैसा मिलता होगा? कंपनी की ओर से इनको जितना पैसा मिलता होगा, उससे अधिक तो इन्हें मोटरसाइकिल या स्कूटी में पेट्रोल भराने में खर्च हो जाता होगा. फिर इनकी बचत क्या ही होती होगी? यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है. आइए, इस बारे में तफ्सील से जानने की कोशिश करते हैं-

Zepto डिलीवरी बॉय की प्रति ऑर्डर कमाई

Zepto में डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे डिलीवरी की दूरी, समय और ऑर्डर की संख्या. उदाहरण के लिए, कुछ डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि प्रति किलोमीटर उन्हें ₹10 से ₹15 तक मिलते हैं. इसके अलावा, एक दिन में 35 से 40 डिलीवरी करने पर उनकी दैनिक कमाई ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है. वहीं, कुछ मामलों में, अधिक डिलीवरी करने पर यह कमाई ₹1200 तक भी पहुंच सकती है.

Blinkit डिलीवरी बॉय की प्रति ऑर्डर कमाई

Blinkit में डिलीवरी बॉय की कमाई प्रति ऑर्डर ₹25 होती है. इसके अलावा, यदि डिलीवरी की दूरी 2 किलोमीटर से अधिक होती है, तो प्रति किलोमीटर ₹2.5 का अतिरिक्त भुगतान किया जाता है. साथ ही, सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन एक निश्चित संख्या में डिलीवरी करने पर ₹75 से ₹125 तक का अतिरिक्त बोनस भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Grok AI: गाली-गलौज पर क्यों उतरा एलन मस्क का AI? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: IPL 2025 फ्री में देखने का JIO ने कर दिया तगड़ा इंतजाम

अतिरिक्त लाभ और सुविधाएं

दोनों कंपनियां अपने डिलीवरी पार्टनर्स को अतिरिक्त लाभ भी ऑफर करती हैं. उदाहरण के लिए, Zepto में कुछ डिलीवरी पार्टनर्स एक दिन में ₹2200 तक कमा सकते हैं, जो उनकी मेहनत और डिलीवरी की संख्या पर निर्भर करता है. इसके अलावा, कंपनियां इंश्योरेंस और अन्य सुरक्षा सुविधाएं भी प्रदान करती हैं, जिससे डिलीवरी पार्टनर्स को सुरक्षा और स्थिरता मिलती है.

राेजगार का आकर्षक विकल्प बना

Zepto और Blinkit में डिलीवरी बॉय की कमाई कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे डिलीवरी की दूरी, संख्या और अतिरिक्त बोनस. दोनों कंपनियां अपने डिलीवरी पार्टनर्स को प्रतिस्पर्धात्मक भुगतान और सुविधाएं प्रदान करती हैं, जिससे यह रोजगार विकल्प आकर्षक बनता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल 2025 से इन मोबाइल नंबर्स पर नहीं चलेगा GPay, PhonePe, Paytm; वजह जान लीजिए

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola