आ गया AC का 'बाप', Xiaomi का नया Standing AC, सिर्फ 40 सेकेंड में कर देगा रूम को ठंडा
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 May 2025 5:49 PM
Xiaomi Standing AC
Xiaomi Standing AC: चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi का नया फ्लोर-स्टैंडिंग AC सिर्फ 40 सेकेंड में रूम को ठंडा कर सकता है. कई सारे फीचर्स के साथ लॉन्च हुए इस एसी को यूजर्स आराम से एक ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे.
Xiaomi Standing AC: अब घर में एसी लगवाने के लिए तोड़-फोड़ करने या फिर बार-बार एसी का मोड सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने एक नया फ्लोर-स्टैंडिंग AC लॉन्च कर दिया है. ऐसे में AC आपके रूम के एक कॉर्नर पर सेट रहेगा और इसे आप आराम से स्मार्टफोन में ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे. सबसे खास बात तो यह है कि यह AC महज 40 सेकेंड में रूम को ठंडा कर सकता है. Xiaomi के स्मार्ट होम प्रोडक्ट लिस्ट में जुड़े इस नए AC का नाम Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP है. कंपनी ने इस AC को HyperOS Connect System का सपोर्ट दिया है. जिससे इस AC को Mijia ऐप से आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह
क्या है इसकी कीमत
Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP की कीमत चाइना में 4,999 युआन यानी की लगभग 59,300 रुपये है. हालांकि, सरकार की सब्सिडी के बाद इस AC की कीमत 3,999 युआन यानी की लगभग 47,500 रुपये हो गई है. इस एसी को कंपनी ने फिलहाल के लिए अभी सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया है. यह AC सेल के लिए JD.com पर उपलब्ध है.
AC के स्पेसिफिकेशन
- Xiaomi ने अपने पिछले AC मॉडल की तुलना में इस नए मॉडल के एयर फ्लो को अपग्रेड किया है. पहले मॉडल के 1,200m³/h एयर फ्लो के मुकाबले नए मॉडल में 1,752m³/h का बेहतर एयर फ्लो मिलेगा. इस नए मॉडल में 115 डिग्री वाइड स्विंग एंगल है, जिससे यह बड़े रूम्स के लिए परफेक्ट है. वहीं, Xiaomi कंपनी का दावा है कि यह नया AC 13 मीटर तक हवा दे सकता है.
- AC में HyperOS Connect System का सपोर्ट होने के कारण Mijia ऐप के जरिए इसे कंट्रोल करना आसान है. यूजर्स को इस AC में Xiao AI वॉयस कंट्रोल सपोर्ट, रियल-टाइम मेंटेनेंस अलर्ट, शेड्यूलिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलेंगे.
- वहीं, Xiaomi का दावा है कि ये स्मार्ट AC -32 डिग्री C से लेकर 60 डिग्री C तक के टेंपरेचर में काम कर सकता है. साथ ही यह AC कूलिंग के लिए सिर्फ 40 सेकेंड और हीटिंग के लिए सिर्फ 80 सेकेंड लेगा.
- इतना ही नहीं, इस एसी में ऑटोमेटेड सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम है. जिससे यह खुद ही फिन्स को फ्रीज कर रिंस करेगा और फिर फिर 56 डिग्री C पर हीट ड्राई कर अंदर के सभी बैक्टीरिया और फंगल पार्टिकल्स को खत्म करता है.
यह भी पढ़ें: 24 घंटे AC चलने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस इन गैजेट्स का कर लें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें: मई-जून की झुलसती गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका AC, बचना है तो तुरंत कर लें यह 5 काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










