WhatsApp पर आएंगे थर्ड-पार्टी AI Agents, अलग चैट में कर सकेंगे बात, जानें कैसे करेगा काम

Updated:
विज्ञापन

व्हाट्सऐप (फोटो: Unsplash)

WhatsApp जल्द थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ने का फीचर ला सकता है. यूजर्स अलग-अलग चैट में इन AI एजेंट्स से बात कर सकेंगे और उन्हें सेटिंग्स से मैनेज कर पाएंगे.

विज्ञापन

WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर ला सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स और चैटबॉट्स को सीधे WhatsApp से कनेक्ट कर सकेंगे. खास बात यह होगी कि हर AI एजेंट के लिए अलग चैट मिलेगी. यानी किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

फिलहाल यह फीचर चुनिंदा Android यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. आने वाले महीनों में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बड़े रोलआउट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

WhatsApp के थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स कैसे काम करते हैं?

WhatsApp के नए फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इसे Android के WhatsApp Beta वर्जन 2.26.35.3 में देखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp की Settings में जल्द एक नया Agents नाम का सेक्शन मिल सकता है. यहां यूजर्स कुछ दूसरी सेवाओं को WhatsApp से जोड़ सकेंगे. यूजर्स अपने हर Agent का नाम और प्रोफाइल फोटो भी अपनी पसंद से लगा सकेंगे. बताया जा रहा है कि एक WhatsApp अकाउंट में एक साथ 5 एजेंट जोड़े जा सकेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, Agent को सेट करने के बाद WhatsApp एक खास API Key देगा. इस Key को उस सर्विस में डालना होगा, जिसे WhatsApp से जोड़ना है. इसके बाद उस Agent से WhatsApp पर चैट की जा सकेगी. हालांकि, हर सर्विस को जोड़ने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है. अगर कनेक्शन में कोई दिक्कत आती है या यूजर उसे दोबारा सेट करना चाहता है, तो नई API Key भी बनाई जा सकेगी.

एक बार लिंक होने के बाद यह एजेंट WhatsApp पर अपनी अलग चैट में काम करेगा. खास बात यह है कि इस सर्विस को यूजर की दूसरी चैट, कॉन्टैक्ट्स या मीडिया फाइल्स का एक्सेस नहीं मिलेगा. वहीं, ग्रुप चैट और कम्युनिटीज में एजेंट्स का सपोर्ट नहीं होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp यूजर्स को किसी एजेंट को ग्रुप चैट या कम्युनिटी में जोड़ने का ऑप्शन भी नहीं देगा.

WhatsApp में AI एजेंट्स को मैनेज करने के मिलेंगे कई ऑप्शन

यूजर्स ऐप की सेटिंग्स में जाकर अपने कनेक्टेड एजेंट्स को आसानी से मैनेज कर सकेंगे. वे एजेंट का नाम बदलने के साथ उसकी प्रोफाइल फोटो भी अपनी पसंद के मुताबिक बदल पाएंगे. अगर कोई यूजर किसी एजेंट को हटाता है, तो वह चैट से डिस्कनेक्ट हो जाएगा, लेकिन WhatsApp उस बातचीत की पुरानी चैट हिस्ट्री को डिलीट नहीं करेगा. खास बात यह है कि यूजर्स चाहें तो बाद में नए API Key के साथ उस सर्विस को दोबारा सेटअप करके कनेक्ट भी कर सकेंगे.

थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स के साथ चैट कितनी सेफ होगी?

रिपोर्ट के मुताबिक, थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स के साथ होने वाली चैट्स में WhatsApp का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू नहीं होगा. जब कोई यूजर किसी एजेंट को मैसेज भेजेगा, तो वह मैसेज एजेंट के डेवलपर की ओर से Meta की एक सर्विस से होकर गुजरेगा. ऐसे में एजेंट का डेवलपर इन मैसेजेस को एक्सेस कर सकेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि WhatsApp पर दो यूजर्स के बीच होने वाली पर्सनल चैट और कॉल पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड और सेफ रहेंगी.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर AI चैट समरी कैसे बनाएं? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और फायदे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola