WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का नया चैनल्स फीचर क्या है? आप भी बना सकते हैं अपना चैनल, जानें कैसे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Sep 2023 9:59 AM

विज्ञापन

How To Create WhatsApp Channels - इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में टेलीग्राम की तरह एक नया चैनल फीचर जारी किया है. इस फीचर की माध्यम से सेलिब्रिटी अपना व्हाट्सऐप चैनल बना सकते हैं और आम यूजर्स उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp New Feature: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में टेलीग्राम की तरह एक नया चैनल फीचर जारी किया है. इस फीचर की माध्यम से सेलिब्रिटी अपना व्हाट्सऐप चैनल बना सकते हैं और आम यूजर्स उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.

undefined

व्हाट्सऐप ने चैनल में डायरेक्टरी सर्च सुविधा को भी शामिल किया है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस या सेलिब्रिटी द्वारा बनाये गए चैनल को खोजने में मदद करता है. केवल यही नहीं, यूजर्स को क्रिएटर्स के मैसेज पर रिएक्शन की सुविधा भी मिलती है. अब तक पीएम मोदी से साथ कई अन्य सेलिब्रिटीज ने अपना चैनल क्रिएट कर लिया है.

Also Read: WhatsApp Update: किसी भी वक्त बंद हो सकता है आपका व्हॉट्सऐप अकाउंट; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?
undefined

व्हाट्सऐप चैनल्स के जरिये आप भी अपना चैनल क्रिएट कर सकते हैं. बड़ी आसानी से आप अपना चैनल क्रिएट कर सकते हैं. इसके लिए आपको व्हाट्सऐप ओपन करके Update के ऑप्शन पर जाना है. यहां आपको चैनल्स के साथ तीन डॉट नजर आयेंगे. इन पर क्लिक करते ही आपको Find Channels और Create Channel का ऑप्शन दिखाई देगा.

undefined

व्हाट्सऐप की इस जगह पर आप अपनी सभी जरूरी डिटेल्स एंटर करके एक चैनल क्रिएट कर सकते हैं. हालांकि, चैनल क्रिएट करने का ऑप्शन सभी यूजर्स नजर नहीं आ रहा है, लेकिन व्हाट्सऐप के एफएक्यू (FAQ) पेज पर चैनल क्रिएट करने का प्रॉसेस दिया गया है. इसका मतलब यह कि आम यूजर्स भी व्हाट्सऐप के इस फीचर के लिए एलिजिबल हैं.

Also Read: PM नरेंद्र मोदी अब WhatsApp पर भी मिलेंगे, लाइव हुआ चैनल, सीधे जुड़ सकते हैं आप
undefined

व्हाट्सऐप पर जब आप किसी चैनल को फॉलो करते हैं, तो आपको उस पर मैसेज करने की सुविधा नहीं मिलती है. आप इसके जरिये केवल उस चैनल से जुड़े अपडेट्स हासिल कर सकते हैं. एडमिन जो भी मैसेज करेगा, आपको वे सभी मैसेज एक ब्रॉडकास्ट की तरह मिल जाएंगे. चैनल पर आपका नंबर किसी दूसरे को नजर नहीं जाएगा.

undefined

व्हाट्सऐप अपडेट करने के बाद भी अगर आपको चैनल्स ऑप्शन नजर नहीं आ रहा है, तो आपको हम कुछ दिनों का इंतजार करने की सलाह देंगे. कंपनी ने चूंकि इस फीचर को पिछले हफ्ते ही रोलआउट किया है, ऐसे में सभी यूजर्स तक पहुंचने में इसे थोड़ा समय लग रहा है. आपको यह फीचर जल्द ही मिल जाएगा.

Also Read: WhatsApp: अब ग्रुप्स की प्राइवेसी होगी और भी ज्यादा बेहतर, बिना नाम रखे भी बना सकेंगे Group
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola