JIO ने 4G और 5G के बाद EV की दुनिया हिलाने की कर ली तैयारी, बढ़ा दी Ola-Ather की टेंशन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Jul 2024 5:18 PM
What Is JioThings 4G Smart Android Digital Cluster Smart Module
JioThings ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर व्हीलर के लिए 4G एंड्रॉयड कलस्टर लॉन्च किया है. जियो के इस कदम में उसके ईवी इंडस्ट्री में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है. स्मार्ट डिजिटल कलस्टर क्या होते हैं और ये काम कैसे करते हैं? आइए जानते हैं-
What Is JioThings 4G Smart Android Digital Cluster & Smart Module: देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो सस्ते मोबाइल फोन और किफायती इंटरनेट डेटा के बाद अब इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में भी तहलका मचाने की तैयारी में है. आप गौर करेंगे कि इधर कुछ सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की अच्छी-खासी डिमांड बढ़ गई है. इनमें कई व्हीकल्स एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं और इनमें स्मार्टफोन से कनेक्टेड सपोर्ट भी रहता है. जियो ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए स्मार्ट मॉड्यूल और 4G एंड्रॉयड क्लस्टर लॉन्च किया है.
Ola और Ather को होगी टेंशन
JioThings ने टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए 4G एंड्रॉयड क्लस्टर पेश किया है. यह एक मेड इन इंडिया डिजिटल क्लस्टर है. जियो के इस कदम को उसके ईवी सेक्टर में प्रवेश के रूप में देखा जा रहा है. जियो का स्मार्ट मॉड्यूल और 4G एंड्रॉयड क्लस्टर दोपहिया वाहन में लगाया जाता है. जियो ने इसके लिए मीडियाटेक के साथ समझौता किया है. जियो ने यह प्रोडक्ट लॉन्च कर Ola और Ather जैसे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार की स्थापित कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है.
Ratan Tata की कंपनी रोकेगी Mukesh Ambani की JIO का विजय रथ, Airtel भी टेंशन में
Mark Zuckerberg लेकर आये सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल Open Source AI
WhatsApp से फाइल कीजिए ITR, यह तरीका है बड़ा आसान
जियो 4जी एंड्रॉयड क्लस्टर क्या है?
जियो का 4जी एंड्रॉयड क्लस्टर एक मेड इन इंडिया ऑटोमोटिव ऐप सूट है. इसकी मदद से जियो के ग्राहक JioSaavn, JioXploR, Jio Voice Assistant जैसी सर्विसेस का लाभ उठा सकेंगे. जियो थिंग्स AvniOS स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर पर आधारित है. जियो का यह स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर रियल टाइम डेटा एनालिसिस करता है. व्हीकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसमें अनूठा इंटरफेस मिलता है. डिजिटल क्लस्टर को आप व्हीकल का फेस कह सकते हैं. इसमें यूजर को व्हीकल की स्पीड और गियर के साथ कई तरह की जानकारी मिलती है. वहीं, स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर इसके आगे का काम करनेवाली मशीन है. इसमें जियो यूजर को वॉइस कॉलिंग के साथ मैप और 4जी कनेक्टिविटी भी मिलती है.
Technology Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










