Bharat 6G Alliance: भारत में लॉन्च हुआ 6जी अलायंस, दूसरे देशों से पहले आयेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Jul 2023 9:56 AM

विज्ञापन

टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के अनुसार, भारत 6जी एलायंस (Bharat 6G Alliance) अगले दशक में उभरती टेलीकॉम टेक्नोलॉजी और प्लैटफाॅर्म्स के विभिन्न पहलुओं पर गाइड करेगा और भारत को 2030 तक 6जी टेक्नोलॉजी और मैनुफैक्चरिंग में अग्रणी योगदान करने में सक्षम बनाएगा.

विज्ञापन

What Is Bharat 6G Alliance : भारत में 5G तकनीक का जाल बिछ रहा है. देश के कोने-कोने में 5जी सर्विस लॉन्च हो रही है. इसके साथ ही, देश में 6G लाने की तैयारी तेज हो गई हैं. टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6G को लेकर नये अलायंस की शुरुआत की है. यह एलायंस भारत में नयी टेलीकॉम तकनीक और 6G के विकास के लिए काम करेगा. संचार की अगली पीढ़ी की इस तकनीक को लाने के लिए भारत समय रहते तैयारी करना चाहता है, ताकि अन्य देशों से आनेवाली तकनीक पर निर्भरता कम की जा सके. इसके साथ ही, वह इन तकनीक के निर्यात में भी अहम भूमिका अदा करना चाहता है.

भारत 6जी अलायंस क्या है?

Bharat 6G Alliance के तहत सार्वजनिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और अन्य विभाग साथ आकर 6G को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे. साथ ही नये आइडियाज के साथ इसे बेहतर बनाया जाएगा. इसमें नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट एंड साइंस ऑर्गनाइजेशन का भी साथ होगा. टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के अनुसार, भारत 6जी एलायंस (Bharat 6G Alliance) अगले दशक में उभरती टेलीकॉम टेक्नोलॉजी और प्लैटफाॅर्म्स के विभिन्न पहलुओं पर गाइड करेगा और भारत को 2030 तक 6जी टेक्नोलॉजी और मैनुफैक्चरिंग में अग्रणी योगदान करने में सक्षम बनाएगा. भारत 6जी अलायंस (Bharat 6G Alliance) एजुकेशन सेक्टर, घरेलू इंडस्ट्री, नेशनल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन और सरकार की ओर से सहायता प्राप्त मानक संगठनों का एक गठबंधन होगा. उम्मीद है कि बी6जीए (B6GA) भारत 6जी विजन डॉक्यूमेंट्स और आगे के विकास के आधार पर अपने प्लान ऑफ ऐक्शन का फ्रेमवर्क तैयार करेगा.

undefined
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola