आधा भारत नहीं जानता वेबसाइट और वेब पोर्टल में क्या फर्क है? जान जाएगा तो कहलाएगा प्रो
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Jun 2025 10:37 AM
difference between website Vs web portal
Website Vs Web Portal: यहां जानिए वेबसाइट और वेब पोर्टल में क्या अंतर होता है. वेबसाइट होती है सार्वजनिक जानकारी के लिए, जबकि वेब पोर्टल लॉगिन आधारित और यूजर-विशिष्ट होता है. उदाहरणों और तुलना टेबल के साथ आसान शब्दों में समझें वेबसाइट बनाम पोर्टल का सही मतलब.
Website Vs Web Portal: आजकल हम जब भी इंटरनेट चलाते हैं, तो हम कई वेबसाइट्स और पोर्टल्स पर विजिट करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेबसाइट (What Is Website) और वेब पोर्टल (What Is Web Portal) में बुनियादी अंतर होता है? बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं, लेकिन तकनीकी नजरिये से ये दो अलग-अलग प्लैटफॉर्म होते हैं, जिनके उद्देश्य, फीचर्स, एक्सेस और यूजर इंटरैक्शन में काफी अंतर होता है.
वेबसाइट (Website) क्या होती है?
वेबसाइट इंटरनेट पर मौजूद एक स्थायी डिजिटल पता होती है, जिसमें कई वेब पेज जुड़े होते हैं. इसे कोई भी व्यक्ति एक सामान्य URL (जैसे www.google.com) से ऐक्सेस कर सकता है.
उद्देश्य: जानकारी देना, ब्रांड प्रमोट करना, कंटेंट दिखाना.
उदाहरण: समाचार साइट (Prabhat Khabar, BBC Hindi), ब्लॉग, सरकारी विभाग की जानकारी वाली साइट आदि.
लॉगिन जरूरी नहीं होता और सभी यूजर्स को एक जैसा कंटेंट दिखता है.
इंटरैक्शन सीमित होता है (जैसे पढ़ना, क्लिक करना, फॉर्म भरना).
आधा भारत नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना
आधा भारत नहीं जानता कितने साल तक चलता है स्मार्ट टीवी? जानिए इसकी लाइफ और मेंटेनेंस टिप्स
वेब पोर्टल (Web Portal) क्या होता है?
वेब पोर्टल एक विशेष प्रकार की वेबसाइट होती है जो यूजर-सेंट्रिक होती है. इसमें लॉगिन करके ही यूजर अपनी पर्सनल जानकारी, सेवाएं या रिपोर्ट्सऐक्सेस कर सकता है.
उद्देश्य: यूजर को कस्टम जानकारी, सेवाएं या टूल्स उपलब्ध कराना.
उदाहरण: छात्र पोर्टल (जहां रिजल्ट, टाइमटेबल मिलता है), नेटबैंकिंग पोर्टल, कर्मचारी पोर्टल (Payslip, Leaves) आदि.
लॉगिन जरूरी होता है, और एक ही पोर्टल पर हर यूजर को अलग जानकारी मिलती है.
पोर्टल में डेटा अपलोड, डाउनलोड, इंटरैक्शन और कस्टम फीचर्स शामिल होते हैं.
Website Vs Web Portal: वेबसाइट और वेब पोर्टल के बीच मुख्य अंतर यहां समझें

अगर आप केवल जानकारी या कंटेंट पढ़ने के लिए साइट विजिट कर रहे हैं, तो वो वेबसाइट है. लेकिन अगर आप लॉगिन करके पर्सनल डिटेल्स या सेवाएं ऐक्सेस कर रहे हैं, तो वह एक वेब पोर्टल है.
समझदारी से इन दोनों का फर्क जानना आपके डिजिटल स्किल्स को और बेहतर बनाएगा, खासकर अगर आप छात्र हैं या डिजिटल इंडिया के दौर में सरकारी पोर्टल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










