DSLR को टक्कर देंगे ये 5 कैमरा स्मार्टफोन, कीमत 40 हजार से कम, Vlogging के लिए मस्त

Updated:
विज्ञापन
DSLR को टक्कर देंगे ये 5 कैमरा स्मार्टफोन, कीमत 40 हजार से कम, Vlogging के लिए मस्त

Vlogging Smartphone Under 40000: 2026 में व्लॉगिंग के लिए DSLR की जरूरत नहीं. जानिए 40 हजार से कम कीमत वाले 5 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन जो 4K वीडियो और दमदार बैटरी के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट हैं

विज्ञापन

Vlogging Smartphone Under 40000: 2026 में व्लॉगिंग की दुनिया तेजी से बदल रही है. अब कंटेंट क्रिएटर्स को महंगे DSLR पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रही. नये स्मार्टफोन ऐसे एडवांस कैमरा और वीडियो फीचर्स के साथ आ रहे हैं जो प्रोफेशनल शूटिंग को आसान बना रहे हैं.4K वीडियो, स्टेबलाइजेशन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ ये डिवाइस खासतौर पर उन युवाओं के लिए हैं जो व्लॉगिंग शुरू करना चाहते हैं लेकिन बजट में रहकर.

मिड-रेंज स्मार्टफोन भी 4K वीडियो वाले

पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने कैमरा टेक्नोलॉजी में जबरदस्त छलांग लगायीहै. जहां पहले DSLR ही प्रोफेशनल शूटिंग का विकल्प माना जाता था, वहीं अब मिड-रेंज स्मार्टफोन भी 4K वीडियो और मल्टी-कैमरा सेटअप के साथ आ रहे हैं. Samsung, Google, OnePlus और Nothing जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में आक्रामक तरीके से उतर चुकी हैं.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी

40 हजार रुपये से कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन व्लॉगिंग के शौकीनों के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहे हैं. अब शुरुआती कंटेंट क्रिएटर्स बिना भारी निवेश किये हाई-क्वाॅलिटी वीडियो बना सकते हैं.बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग लंबे शूट सेशन को आसान बनाती है, जबकि हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले आउटडोर शूटिंग में मददगार है.

Samsung, Google, OnePlus, Nothing दे रहे दमदार ऑप्शंस

Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy A56 5G अपने Exynos चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं. Google Pixel 9a का Tensor G4 प्रॉसेसर AI-बेस्ड इमेज प्रॉसेसिंग को नयी ऊंचाई पर ले जाता है. OnePlus Nord 5 का Snapdragon 8s Gen 3 प्रॉसेसर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट है. वहीं Nothing Phone 3a Pro का 50MP फ्रंट कैमरा व्लॉगिंग को और प्रॉफेशनल बनाता है.

कैमरा क्वाॅलिटी बनी यूएसपी

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में स्मार्टफोन कैमरा इंडस्ट्री DSLR मार्केट को सीधी चुनौती दे रही है. कंपनियां अब कंटेंट क्रिएटर्स को टारगेट कर रही हैं और कैमरा क्वाॅलिटी को ही यूएसपी बना रही हैं. खास बात यह है कि ये फीचर्स अब प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि मिड-रेंज स्मार्टफोन में भी उपलब्ध हैं.

प्रोफेशनल क्वाॅलिटी कंटेंट बनाना पहले से कहीं आसान

आने वाले महीनों में व्लॉगिंग के लिए और भी स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है. AI-बेस्ड वीडियो एडिटिंग, 8K रिकॉर्डिंग और मल्टी-कैमरा इनोवेशन इस सेगमेंट को और मजबूत करेंगे. बजट क्रिएटर्स के लिए यह सबसे सुनहरा समय है क्योंकि अब प्रोफेशनल क्वाॅलिटी कंटेंट बनाना पहले से कहीं आसान हो गया है.

यह भी पढ़ें: OnePlus लवर्स हो जाइए तैयार, 16 जनवरी से सस्ते मिलने वाले हैं वनप्लस 15 से लेकर कई सारे मॉडल्स

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Realme 16 Pro Series खरीदने का बढ़िया मौका, ऑफर्स जान तुरंत कर लेंगे ऑर्डर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola