Flipkart Buy Buy Sale में लुढ़के Vivo T4 Ultra 5G के दाम, बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का बढ़िया मौका
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Dec 2025 11:48 AM
vivo t4 ultra Flipkart Offer
Flipkart Buy Buy Sale 2025 में Vivo T4 Ultra 5G के बेस वेरिएंट की कीमत में कटौती की गयी है. जानें कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और स्पेसिफिकेशन के बारे में.
Vivo T4 Ultra 5G: अगर आप भी फोटो खींचने और खिंचवाने के शौकीन हैं और किसी बेहतर कैमरा स्मार्टफोन की तलाश में जुटे हैं वो भी कम पैसों में, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. हम बात कर रहे हैं Vivo T4 Ultra 5G स्मार्टफोन के बारे में, जिसमें 100x हाइपरजूम के साथ और भी कमाल के फीचर्स मिलते हैं.
इस हैंडसेट का कैमरा और परफॉर्मेंस काफी शानदार है. इस समय यह फोन कई बढ़िया डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ मिल रहा है, जिससे आप इसे किफायती दाम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से डील्स इस पर उपलब्ध हैं.
Vivo T4 Ultra 5G Flipkart Offer
कीमत की बात करें तो यह फोन ₹40,999 में लिस्टेड है. Flipkart सेल के दौरान आप इसे 12% की छूट के साथ खरीद सकते हैं, जिससे इसकी कीमत ₹35,999 हो जाती है. लेकिन आप इसे और भी सस्ता कर सकते हैं. बैंक ऑफर्स के तहत, Flipkart Axis Bank कार्ड पर ₹2,750 की छूट दी जा रही है. Flipkart SBI Bank कार्ड पर ₹2,632 की छूट मिल रही है. HDFC और Axix Bank कार्ड पर ₹1,000 की छूट उपलब्ध है.
अगर आप अपने पुराने फोन का एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹29,550 का ऑफर भी है. साथ ही, इसे नो-कॉस्ट EMI विकल्प में ₹5,709 की आसान किस्तों में भी खरीदा जा सकता है.

Vivo T4 Ultra 5G के फीचर्स
फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट लगा है, जो Android 15 FuntouchOS पर काम करता है.
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OIS सपोर्ट भी है. दूसरा कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा 50MP का है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है.
बैटरी बैकअप के लिए इसमें बड़ी 5,500mAh की बैटरी लगी है, साथ में 90W फास्ट चार्जिंग भी है. यह फोन IP64 रेजिस्टेंट है और Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे अन्य फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: 28,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 FE, साल के आखिरी सेल में Flipkart दे रहा जबरदस्त ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










