7300mAh बैटरी वाला Vivo T4 5G हुआ 2300 रुपये सस्ता, देखें फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Feb 2026 6:40 PM
Vivo T4 5G की कीमत घटी, जानें नए ऑफर और स्पेसिफिकेशन / फोटो vivo.com से
Vivo T4 5G अब फ्लिपकार्ट पर 2300 रुपये सस्ता मिल रहा है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रॉसेसर, 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी दमदार खूबियां हैं.
स्मार्टफोन बाजार में वीवो ने अपने नये मॉडल Vivo T4 5G की कीमत घटाकर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन अब 2300 रुपये सस्ता मिल रहा है. खास बात यह है कि इसमें 7300mAh की विशाल बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon 7s Gen 3 प्रॉसेसर जैसी हाई-एंड खूबियां मौजूद हैं.
दमदार परफॉर्मेंस
Vivo T4 5G में क्वाॅलकॉम Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर दिया गया है, जो Adreno 720 GPU के साथ आता है. यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है. फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे हैवी ऐप्स भी आसानी से चलाये जा सकते हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन
यह स्मार्टफोन 6.77 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले लेकर आता है.स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है और HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है. 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी साफ विजिबल बनाती है. फोन का डिजाइन स्लिम है और IP65 रेटिंग के साथ यह डस्ट और वॉटररेसिस्टेंट भी है.
कैमरा सेटअप
Vivo T4 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर और 2MP डेप्थ लेंस शामिल है. वहीं फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और शानदार सेल्फी के लिए बेहतरीन है.
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7300mAh बैटरी है. कंपनी ने इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे बैटरी मिनटों में चार्ज हो जाती है. लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो देखने वालों के लिए यह बैटरी काफी उपयोगी है.
कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Vivo T4 5G के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं:
- 8GB+128GB – ₹22,999
- 8GB+256GB – ₹24,999
- 12GB+256GB – ₹26,999
Axis Bank कार्ड से खरीदने पर 2300 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही, EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: Pixel 10a से iPhone 17e तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये नए फोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










