Vi यूजर्स की मौज, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा महीने भर अनलिमिटेड 5G डेटा

वीआई रिचार्ज प्लान
Vi Recharge Plan: अगर आप Vodafone Idea (Vi) के 5G यूजर हैं और हर महीने डेटा बेनिफिट्स के लिए महंगे प्लान्स रिचार्ज करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको वीआई के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.
Vi Recharge Plan: Vodafone Idea (Vi) देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और देश के कई शहरों में 5G सर्विस दे रही है. खास बात तो यह है कि Vi अपने हर प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि अगर आप वीआई के 5G यूजर हैं, तो आप बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आराम से जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. क्योंकि, Vi अपने यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये में महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दे रहा है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
वीआई का 299 रुपये वाला प्लान
वीआई के पोर्टफोलियो में कई सारे 28 दिनों वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. इस लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान है 299 रुपये वाला. इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी यूजर्स को दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स कर सकते हैं. हर दिन 100 फ्री SMS किसी को भी भेज सकते हैं. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा हर दिन मिलेगा, लेकिन 5G यूजर्स पूरे 28 दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आप हर दिन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.
आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं कैसे चेक करें?
आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं यह आप आसानी से Vi ऐप को डाउनलोड कर जान सकते हैं. इसके लिए आपको-
- Vi ऐप डाउनलोड करना होगा.
- डाउनलोड करने के बाद अपने वीआई नंबर से लॉगिन करें.
- इसके बाद होम स्क्रीन पर Vi 5G सेक्शन या बैनर पर क्लिक कर दें.
- यहां आपको Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें.
- फिर अपने लोकेशन का पिन कोड डालें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपके एरिया में Vi का 5G सर्विस है या नहीं.
यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज
यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




