स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? ऐसे करें हमेशा के लिए ब्लॉक
Published by : Shivani Shah Updated At : 10 Feb 2026 2:22 PM
स्पैम कॉल/ फोटो- एआई
स्पैम कॉल्स अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि एक तरह का खतरा बन चुकी है. अनजान कॉल्स से इंटरैक्ट करना, डेटा लीक और AI-बेस्ड सिस्टम इन्हें बढ़ाते हैं. ऐसे में DND रजिस्ट्रेशन, इन-बिल्ट फिल्टर, स्पैम-ब्लॉकिंग ऐप्स और सतर्कता अपनाकर इन अनचाहे कॉल्स से काफी हद तक बचा जा सकता है. जानिए डिटेल्स में.
8 Tips to Block Spam Calls Forever: फोन की घंटी बजते ही अगर मन में सबसे पहले शक पैदा हो जाए, तो समझ लीजिए स्पैम कॉल्स आपकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. कभी लोन ऑफर, कभी फर्जी इनाम, तो कभी चुपचाप कट हो जाने वाली रोबोकॉल्स, ये सिर्फ समय नहीं खातीं, बल्कि दिमाग की शांति और प्राइवेसी पर भी हमला करती है. ऐसा भी नहीं है कि एक कॉल कट करने के बाद दिनभर स्पैम कॉल्स से छुटकारा मिल जाए. हालांकि, कॉल कट करना इस परेशानी का कोई सॉल्यूशन भी नहीं है. लेकिन थोड़ी समझदारी और सही तरीकों के साथ इन अनचाहे कॉल्स पर लगाम लगाई जा सकती है. आज हम आपको इस झंझट से मुक्ति पाने का ऐसा ही कुछ तरीका बताने वाले हैं.
क्यों बढ़ जाती हैं स्पैम कॉल्स?
अक्सर लोग अनजाने नंबर से आई कॉल को उठा लेते हैं, कॉल काट देते हैं या वापस कॉल कर देते हैं. यही छोटी-सी गलती स्पैम सिस्टम को बता देती है कि आपका नंबर एक्टिव है. इसके बाद ऑटोमेटेड सिस्टम और AI-बेस्ड टेक्नोलॉजी ऐसे नंबरों को बार-बार टारगेट करती है. डेटा ब्रोकर्स फोन नंबर जैसी जानकारी कॉल सेंटर्स को बेच देते हैं, जिससे स्पैम कॉल्स और बढ़ जाती हैं.
स्पैम कॉल्स रोकने के असरदार तरीके
डू-नॉट-कॉल (DND) लिस्ट में रजिस्टर करें: सरकारी Do Not Call या DND रजिस्ट्री में नाम रजिस्टर कराने से वैलिड टेलीमार्केटिंग कॉल्स कम हो जाती हैं. हालांकि, स्कैमर्स इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, फिर भी यह पहला जरूरी कदम है.
फोन के इन-बिल्ट स्पैम फिल्टर ऑन करें: आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में स्पैम कॉल ब्लॉकिंग फीचर मौजूद होता है. इसे एक्टिव करने से 70–80% तक अनचाहे कॉल्स अपने आप ब्लॉक हो सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के.
स्पैम ब्लॉकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करें: Truecaller, RoboKiller और Nomorobo जैसे ऐप्स अननोन नंबरों की आइडेंटिफाई कर कॉल आने से पहले ही उन्हें ब्लॉक कर देते हैं. ये ऐप्स स्पैम से बचाव की एक एडिशनल सिक्योरिटी लेवल देते हैं.
डेटा ब्रोकर्स साइट्स से अपनी जानकारी हटवाएं: Spokeo, Whitepages जैसी साइट्स यूजर्स की निजी जानकारी इकट्ठा कर बेचती हैं. इन प्लेटफॉर्म्स से ऑप्ट-आउट करने पर आपके नंबर के गलत इस्तेमाल की पॉसिबिलिटी कम हो जाती है.
अनजान कॉल्स से बिल्कुल इंटरैक्ट न करें: अनजान नंबर से आए कॉल को न उठाएं, न बटन दबाएं और न ही मिस्ड कॉल पर वापस कॉल करें. ऐसा करना सिस्टम को सिग्नल देता है कि आपका नंबर एक्टिव है, जिससे कॉल्स और बढ़ जाती हैं.
सेकेंडरी या टेम्पररी नंबर का इस्तेमाल करें: ऑनलाइन फॉर्म, ऑफर, न्यूजलेटर या ऐप साइन-अप के लिए अलग या डिस्पोजेबल नंबर का इस्तेमाल करें. इससे आपका मेन नंबर सेफ रहेगा.
गैर-जरूरी इंटरनेशनल कॉल्स ब्लॉक करें: कई स्कैम कॉल्स इंटरनेशनल होती हैं. अगर आपको इंटरनेशनल कॉल्स की जरूरत नहीं है, तो उन्हें ब्लॉक कर देना बेहतर ऑप्शन है.
स्पैम कॉल्स की शिकायत करें: स्पैम कॉल्स की रिपोर्ट सरकारी एजेंसी या टेलीकॉम प्रोवाइडर को करें. इससे स्कैम पैटर्न ट्रैक होते हैं और फ्यूचर में कॉल्स कम करने में मदद मिलती है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- डू-नॉट-डिस्टर्ब मोड यूज करें, ताकि अनजान कॉल्स खास समय पर परेशान न करें.
- कॉल स्क्रीनिंग फीचर ऑन करें, जिससे कॉल उठाने से पहले वेरिफिकेशन हो सके.
- आम स्कैम तरीकों के बारे में जानकारी रखें, ताकि धोखे से बच सकें.
- ऐप्स को दिए गए परमिशन समय-समय पर चेक करें और गैर-जरूरी एक्सेस हटाएं.
- अपने बैंक और ऑनलाइन अकाउंट्स पर नियमित नजर रखें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से अगर आपका भी कोई अपना हुआ है लापता, तो ऐसे करें ट्रैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










