दिल्ली से अगर आपका भी कोई अपना हुआ है लापता, तो ऐसे करें ट्रैक

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल देखते हुए परेशान और हैरान दिख रहा शख्स

दिल्ली में हाल ही में सामने आई लापता लोगों की रिपोर्ट्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि 2026 के सिर्फ पहले दो हफ्तों में ही 800 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं. अगर आप दिल्ली में किसी गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी देखना चाहते हैं, तो दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट ZIPNET पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में 2026 की शुरुआत से ही लापता लोगों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 15 जनवरी के बीच 800 से ज्यादा लोग गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है. हिसाब लगाएं तो रोजाना करीब 50 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. इनमें ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं. 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि आज यानी 6 फरवरी को दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले से जुड़े कई सुरागों की पड़ताल की है. जांच में सामने आया कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने को लेकर जो माहौल बनाया जा रहा है, उसमें कुछ पोस्ट्स को पैसों देकर बढ़ावा दिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पैसे के लिए डर और अफवाह फैलाने की कोशिश बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

ZIPNET वेबसाइट से लापता लोगों को कर सकते हैं ट्रैक

अच्छी बात है कि ऐसे में मामलों में लोगों की मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने ZIPNET नाम की वेबसाइट बनाई है. यहां आप लापता लोगों और अज्ञात शवों से जुड़ी जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं. अगर किसी अपने का पता नहीं चल रहा है, तो यहां जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है. अगर किसी को ऑनलाइन मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करानी है, तो वह CCTNS पोर्टल पर जाकर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकता है.

फॉलो करें ये स्टेप्स 

दिल्ली में अगर कोई व्यक्ति लापता हो जाता है, तो सबसे पहले पुलिस में FIR दर्ज कराई जाती है. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उस व्यक्ति की पूरी जानकारी ZIPNET पर अपलोड कर देती है, जिसमें FIR नंबर, गायब होने की तारीख, केस की स्थिति और बाकी जरूरी डिटेल्स शामिल होती हैं. लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए मिसिंग शिकायत दर्ज की जाती है और जब वह मिल जाता है, तो उसे शिकायत करने वाले व्यक्ति के हवाले कर दिया जाता है. अगर आप किसी मिसिंग व्यक्ति को ट्रैक करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

स्टेप 1: सबसे पहले zipnet.delhipolice.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: वेबसाइट खुलने के बाद Missing Persons वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.

स्टेप 3: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आप लापता व्यक्ति का नाम, घरवाले का नाम, जेंडर या धर्म डालकर उसकी जानकारी सर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन चोरी करने वालों की खैर नहीं! ये ऐप जासूस की तरह ढूंढ निकाल रहा खोया फोन, बस कर लें ये काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola