Surya Grahan 2 October 2024 Solar Eclipse 2024 LIVE Streaming: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें कब कहां कैसे दिखेगा Ring Of Fire
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Oct 2024 10:46 AM
Surya Grahan Solar Eclipse 2 October 2024 Date and Time, LIVE Streaming Timings in India / Unsplash
Surya Grahan 2 October 2024 Solar Eclipse 2024 LIVE Streaming: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को, यानी आज लग रहा है. यह दुर्लभ खगोलीय नजारा भारत में दिखाई नहीं देगा. लेकिन आप घर बैठे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. आइए जानते हैं कब कहां और कैसे-
Surya Grahan Solar Eclipse 2 October 2024 Date and Time, LIVE Streaming Timings in India: साल 2024 के आखिरी सूर्य ग्रहण में अब बस कुछ घंटे बाकी रह गए हैं. इस साल 8 अप्रैल 2024 को पहला Solar Eclipse लगा था. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) था, और यह भारत में नहीं दिखा था. अब 2 अक्टूबर 2024, यानी आज इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है और यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जो दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा. इस दुर्लभ खगोलीय घटना में आसमान में Ring Of Fire का अद्भुत नजारा दिखाई देता है.
Surya Grahan Date and Time: कब लगेगा सूर्य ग्रहण?
आज, यानी 2 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. ज्योतिष के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज पितृ पक्ष में पड़ने वाली सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा. यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो लगभग 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा.
Surya Grahan: कैसे लगता है सूर्य को ग्रहण?
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें, तो सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने से जब सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है.
Surya Grahan: आज का सूर्य ग्रहण कैसा दिखाई देगा?
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा. इस दौरान धरती के कुछ जगहों से देखने पर आसमान में आग के छल्ले जैसा नजारा देखा जा सकता है.
Surya Grahan 2024: Ring Of Fire का नजारा कहां दिखेगा?
आज का सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा और इसका रिंग ऑफ फायर नजारा केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से देखा जा जा सकेगा.
Surya Grahan: सूर्य ग्रहण प्रभाव भारत पर होगा क्या?
आज का सूर्य ग्रहण भारत देश में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में भारत देश और यहां में रहनेवाले लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे.
Surya Grahan: भारत में सूर्य ग्रहण कैसे देखें लाइव?
भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन भारत में रहनेवाले लोग इस सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीमिंग (Surya Grahan Live Streaming) के जरिये देख सकते हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA भी इसकी लाइवस्ट्रीमिंग करेगी. सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










