फोन को हमेशा 100% चार्ज करना पड़ सकता है भारी, बैटरी बचाने के लिए आज से ही अपनाएं ये आदतें

Updated:
विज्ञापन
smartphone charging tips

smartphone charging tips: फोन को क्यों नहीं करना चाहिए 100% चार्ज?

Smartphone Charging Tips: कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने फोन को हमेशा फुल चार्ज यानी 100% तक कर के रखते हैं. लेकिन यही आदत धीरे-धीरे बैटरी की लाइफ को कम कर देती है जिससे बाद में बैटरी काफी जल्दी खत्म होने लगती है. लेकिन कुछ आसान आदतें अपना कर आप अपनी बैटरी की लाइफ ठीक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Smartphone Charging Tips: हममें से कई लोगों को 100% फोन चार्ज रखने की आदत होती है. जब भी घर से बहार जाना हो, तो फाटक से फोन को चार्ज में डाल कर उसे 100% करने के बाद ही बहार निकलते हैं. कुछ लोग तो फोन की बैटरी 50% से थोड़ी भी काम हुई नहीं की तुरंत उसे फुल चार्ज करने के लिए लगा देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको ये आदत तुरंत बदल लेनी चाहिए क्यूंकि ऐसा करने से बैटरी की लाइफ धीरे-धीरे कम होने लगती है.

अगर बैटरी हेल्थ सही रखनी है, तो फोन को हमेशा सही चार्जिंग (Smartphone Charging Tips) लेवल पर चार्ज करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते तो कुछ ही महीनों में बैटरी काफी तेजी से खत्म होने लगेगी और फोन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि फोन को 100% चार्ज करने से क्या नुकसान हो सकते हैं और हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए फोन चार्ज करते समय.

लंबे समय तक फोन को चार्ज में लगा कर न रखें 

जब फोन की बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाती यानी 100% हो जाती है और फिर भी चार्जर फोन से कनेक्टेड रहता है, तो उसके अंदर हीट और लोड बनने लगता है. यही वजह है कि धीरे-धीरे बैटरी की लाइफ कम होने लगती है और बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है. यही कारण है कि कई टेक एक्सपर्ट और कंपनियां कहते हैं कि बैटरी को सिर्फ 80% तक ही चार्ज करना बेहतर है, ताकि उस पर ज्यादा लोड न पड़े.

20-80 रूल फॉलो करें 

बैटरी की हेल्थ बढ़िया रखने के लिए उसे 20% से 80% के बीच चार्ज करना सबसे सही माना जाता है. इसे ही 20-80 रूल कहते हैं. इस रेंज में चार्ज करने से बैटरी पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता (Smartphone Charging Tips) और उसका चार्जिंग साइकल भी धीरे-धीरे पूरा होता है. ऐसे में बैटरी ज्यादा समय तक चलती है.

रातभर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें

फोन को सही तरीके से चार्ज करना बहुत जरूरी है (Smartphone Charging Tips). फोन की बैटरी सही-सलामत रहे इसके लिए फोन को रातभर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें. कोशिश करें कि हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही यूज करें. ओरिजिनल चार्जर से चार्ज करने का यह फायदा होता है कि फोन ज्यादा हीट नहीं होता और बैटरी लाइफ भी सही रहती है.

फास्ट चार्जिंग से बचें

फोन को बार-बार फास्ट चार्जिंग करने से भी बैटरी पर असर पड़ता है. इसलिए कोशिश करें कि इसका यूज तभी करें जब वाकई जल्दी चार्ज करने की जरूरत हो.

यह भी पढ़ें: फोन चार्ज होने में लग रहे हैं घंटों? जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो चार्जिंग स्पीड को कर रही स्लो

यह भी पढ़ें: क्या आपका फोन चल रहा कछुए की चाल? बदलने से पहले ये ट्रिक्स आजमा लें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola