LinkedIn पर फर्जी नौकरियों से रहे सावधान, एक गलती करवा सकती है बैंक अकाउंट खाली
Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Mar 2025 11:56 AM
LinkedIn Scam
स्कैमर्स जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों से वित्तीय डेटा चुराने के लिए फर्जी LinkedIn जॉब लिस्टिंग और एक ग्रासकॉल नामक हानिकारक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं.
LinkedIn: अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधान रेहने की जरूरत है. ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, और ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में एक नया घोटाला सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधी LinkedIn और अन्य जॉब पोर्टल्स पर फर्जी नौकरी के विज्ञापन डालकर लोगों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुरा रहे हैं. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो सतर्क रहें और खुद को इस ठगी से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां जरूर बरतें.
स्कैमर्स कैसे कर रहे है LinkedIn स्कैम
लिंक्डइन और अन्य जॉब प्लेटफॉर्म्स पर कई लोग अपनी प्रोफेशनल नेटवर्किंग और जॉब ढूंढ़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद हैं. लेकिन साइबर ठग इस भरोसे का गलत फायदा उठाकर अपनी झूठी जॉब लिस्टिंग्स को विश्वासपूर्ण बना रहे हैं.
स्कैमर्स नकली नौकरी के पोस्टिंग्स बनाकर नौकरी खोजने वालों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. जब कोई व्यक्ति इस लिस्टिंग में रुचि दिखाता है, तो स्कैमर उसे GrassCall नामक वीडियो कॉल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं. यह ऐप जैसा दिखता है, वैसा नहीं है. यह असल में एक हानिकारक सॉफ्टवेयर है, जिसे आपके डिवाइस पर संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए डिजाइन किया गया है. एक बार इंस्टॉल होने के बाद, यह ऐप आपकी बैंक डिटेल्स, व्यक्तिगत फाइलों और यहां तक कि पासवर्ड्स तक पहुंच सकता है.
LinkedIn स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखें
जॉब लिस्टिंग वेरीफाई करें: कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर या उनके HR विभाग से सीधे संपर्क करके जॉब पोस्टिंग की पुष्टि करें.
अज्ञात ऐप्स से बचें: अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचें, खासकर यदि कोई आपको किसी विशेष ऐप का इस्तेमाल करने के लिए जोर दे रहा हो.
विश्वसनीय प्लेटफार्मों का उपयोग करें: वीडियो कॉल्स के लिए Microsoft Teams या Google Meet जैसे स्थापित प्लेटफार्मों का ही उपयोग करें.
सिक्योरिटी सेटिंग्स को ऑन करें: एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें और अपने अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को सक्षम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










