Samsung की होली सेल में 60% तक सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी
Samsung Holi Sale: होली आने वाली है और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स से पहले सैमसंग प्रोडक्ट्स पर सेल शुरू है. इसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक सस्ते में खरीद सकते हैं.
Samsung Holi Sale: होली को लेकर सैमसंग ने सेल की शुरुआत कर दी है. इस सेल में Galaxy Smartphones, Galaxy Tablets, Galaxy Books और TV जैसे प्रोडक्ट्स पर तगड़ी छूट मिल रही है. 15 मार्च से शुरू हुई यह सेल, 26 मार्च तक जारी रहेगी. सैमसंग होली सेल की बेजोड़ डील्स का फायदा उठाकर ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग शॉप ऐप और कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदारी कर सकते हैं.
Galaxy स्मार्टफोन्स पर ऑफर
सैमसंग होली सेल के बारे में कंपनी ने कहा है कि चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट है. इनमें Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 और पिछले साल आये फ्लैगशिप मॉडल्स Galaxy S23 Ultra और Galaxy S23 शामिल हैं. वहीं, Galaxy Z Fold5 और Galaxy Z Flip5 जैसे Samsung Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर भी ग्राहक ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे.
Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर
TV और Monitors पर तगड़े ऑफर्स
Samsung QLED और Neo-QLED TV के चुनिंदा मॉडल्स पर 48 प्रतिशत तक डिस्काउंट का फायदा उठाने का मौका है. वहीं, चुनिंदा टीवी मॉडल्स पर 15,250 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है. इसके साथ ही, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 22.5 प्रतिशत तक कैशबैक का भी लाभ पा सकते हैं. वहीं, कंपनी कई टैबलेट्स और वॉच पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रही है.

Galaxy Book पर भी ऑफर्स
Samsung की नयी Galaxy Book 4 Series समेत Galaxy Book लैपटॉप्स पर ग्राहक होली सेल में 45 प्रतिशत तक डिस्काउंट ले सकते हैं. आपको बता दें कि सैमसंग की नयी Galaxy Book 4 Series में Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360 और Galaxy Book 4 360 जैसे मॉडल्स शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










