Galaxy S26 Series: खाना ऑर्डर से कैब बुकिंग तक, सब करेगा AI

गैलेक्सी S26/ फोटो- सैमसंग
Samsung ने Galaxy S26 Series को ‘Agentic AI Phone’ के रूप में पेश किया है. इसमें Google Gemini इंटीग्रेट है, जो खाना ऑर्डर करने, कैब बुक करने जैसे मल्टी-स्टेप काम बैकग्राउंड में पूरा कर सकता है. साथ ही Scam Detection, अपग्रेडेड Circle to Search और Perplexity AI सपोर्ट भी मिलता है.
सोचिए, आपका स्मार्टफोन सिर्फ ऐप खोलने तक लिमिटेड न रहे, बल्कि आपके कहने पर खुद खाना ऑर्डर कर दे, कैब बुक कर दे और जरूरी काम निपटा दे. Galaxy Unpacked 2026 में Samsung ने ठीक ऐसा ही विजन पेश किया है. नई Galaxy S26 Series को कंपनी ने “Agentic AI Phone” बताया है. मतलब अब फोन सिर्फ कमांड मानने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि आपके लिए काम करने वाला स्मार्ट असिस्टेंट बन गया है. नई सीरीज में ऐसे AI फीचर्स दिए गए हैं, जो खाना ऑर्डर करने, ग्रोसरी मंगाने या कैब बुक करने जैसे काम खुद कर सकते हैं. इन्हीं AI फीचर्स को Google Pixel 10 सीरीज के यूजर्स के लिए भी बीटा वर्जन में रोलआउट किया जाएगा.
Gemini संभालेगा आपके रोजमर्रा के काम
Galaxy S26 सीरीज में Google Gemini AI इंटीग्रेट किया गया है. यह एक थर्ड-पार्टी AI एजेंट है, जो फोन के साथ मिलकर काम करता है.
साइड बटन को थोड़ी देर दबाते ही Gemini ओपन हो जाएगा और बैकग्राउंड में मल्टी-स्टेप काम पूरा कर सकता है. जैसे ऑर्डर करना या बुकिंग करना, जबकि यूजर बिना रुकावट अपने फोन को नॉर्मल तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि Gemini काम बैकग्राउंड में करता है और आपको लाइव नोटिफिकेशन के जरिए उसकी प्रोग्रेस दिखाता है. आप चाहें तो बीच में रोक भी सकते हैं. Google के अनुसार, यह फीचर Pixel 10 और Galaxy S26 सीरीज में बीटा के तौर पर शुरू होगा.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान
Google का कहना है कि यह सिस्टम यूजर की सिक्योरिटी को प्रायोरिटी देता है. ऑटोमेशन सिर्फ यूजर के कमांड पर शुरू होता है और काम खत्म होते ही बंद हो जाता है. Gemini एक सेफ वर्चुअल विंडो में ऐप्स चलाता है, जिससे वह सिर्फ जरूरी ऐप्स तक लिमिटेड एक्सेस रखता है और आपके बाकी डेटा को टच भी नहीं करता.
Google के Android Ecosystem प्रेसिडेंट Sameer Samat ने कहा कि Android अब सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं, बल्कि “Intelligent System” बन रहा है. Gemini 3.0 मल्टीमॉडल रीजनिंग के जरिए काम को समझकर पूरा करता है.
Circle to Search और Scam Detection में अपग्रेड
Galaxy S26 में Circle to Search फीचर को और बेहतर किया गया है. अब आप एक साथ कई चीजों को सर्च कर सकते हैं. इसके अलावा, Samsung Phone ऐप में नया Scam Detection फीचर जोड़ा गया है. यह ऑन-डिवाइस Gemini मॉडल का इस्तेमाल कर लाइव कॉल के दौरान अनजान नंबर्स को पहचानता है और ऑडियो व वाइब्रेशन अलर्ट देकर यूजर को अलर्ट करता है.
Perplexity AI का नया ऑप्शन
पहली बार Samsung ने Galaxy S26 सीरीज में Perplexity को एक ऑप्शनल AI एजेंट के रूप में जोड़ा है. यूजर इसे सर्च और जानकारी के लिए अपना पसंदीदा AI असिस्टेंट बना सकते हैं. एक बटन प्रेस या वॉइस कमांड से क्वेरी पूरी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: Galaxy S26 की प्री-बुकिंग शुरू, 256GB के दाम में मिलेगा 512GB स्टोरेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




