8000 रुपये से कम में Vivo लाया नया स्मार्टफोन, खूबियां जानने के लिए यहां क्लिक करें

Vivo Y18i Price In India
Vivo Y18i Price In India: वीवो ने अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन लेंस वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. स्मार्टफोन को 15W की चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी पावर देती है. और क्या हैं खूबियां, जानिए-
Vivo Y18i Launch Review: सस्ते दाम पर अगर आप कोई अच्छा सा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो वीवो ने आपके लिए एक खास फोन बाजार में उतारा है. नाम है- Vivo Y18i. 8000 रुपये से कम कीमत में आये इस फोन में कई खास फीचर्स दिये गए हैं. Vivo Y18i के साथ कंपनी ने अपने किफायती Y-सीरीज में एक और फोन जोड़ दिया है. और खास बात ये है कि यह एंट्री-लेवल वीवो स्मार्टफोन यूनिसॉक चिपसेट के साथ आता है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Vivo Y18i के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
Vivo Y18i ब्रांड का लेटेस्ट 4G फोन है. यह स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रॉसेसर के साथ आता है.
इस फोन में कंपनी ने Unisoc T612 चिपसेट से लैस प्रॉसेसर दिया है और ये फोन फनटच OS 14 पर काम करता है, जो Android 14 पर बेस्ड है.
इसमें दी गई LCD स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. इसमें 13MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
Vivo के इस नये फोन में 6.56 इंच का HD+ (720×1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और 90Hz के बीच है और इसकी पीक ब्राइटनेस 528 निट्स की है.
डुअल-सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर काम करता है.
यह फोन 12nm ऑक्टा-कोर Unisoc T612 चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है.
वीवो ने नये फोन में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 0.08 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे (एफ/3.0) दिये हैं, जो छोटी डीटेल को भी कैप्चर करने में सक्षम है.
फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा (f/2.2) दिया गया है, जिसका इस्तेमाल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए किया जा सकता है.
वीवो के नये फोन में 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
Vivo Y18i में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाती है, जिसे 15W पर चार्ज किया जा सकता है.
वीवो वाय18आई फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 की रेटिंग मिली हुई है.
कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर इस फोन में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं.
फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है. फोन के डायमेंशंस लंबाई – 163.63, चौड़ाई – 75.58 और ऊंचाई – 8.39mm और वजन 185 ग्राम है.
Vivo Y18i की कीमत और उपलब्धता की बात
वीवो का यह किफायती स्मार्टफोन केवल एक कॉन्फिगरेशन में आया है. Vivo Y18i के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है.
इसे आप जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं. यह डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और Croma पर उपलब्ध है.
Moto G45 5G Launch Review: 10 हजार की रेंज में आया मोटोरोला का नया 5जी फोन कैसा है?
7 हजार रुपये में आया शाओमी का तगड़ा फोन, लुक और फील प्रीमियम स्मार्टफोन वाला
Budget Smartphones: 10 हजार से कम में मिल रहे टॉप ब्रांड के ये 5G फोन्स, जानें खासियत
9,999 रुपये में आया iQOO Z9 Lite 5G स्मार्टफोन, खूबियां खुश कर देंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










