Itel A90 Review: स्लिक डिजाइन के साथ 5000mAh बैटरी, 7 हजार रुपये में कितना दमदार है यह फोन?
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Jun 2025 10:46 AM
itel A90 Review
itel A90 Review:अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो फिर itel A90 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको मिलेगा 5000mAh की बैटरी और 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले.
itel A90 Review: दमदार फीचर्स और बढ़िया कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स आजकल महंगे आने लगे हैं. जिसे हर कोई नहीं खरीद पाता. ऐसे में लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए itel एक ऐसा फोन लॉन्च किया है, जो कम कीमत पर यूजर्स को कई धांसू फीचर्स ऑफर कर रहा है . itel A90 स्लिक डिजाइन और लुक के साथ 5000mAh की बैटरी दे रहा है. इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. वहीं, इसकी कीमत 6,999 रुपये है.
TECNO Spark Go 2 Review: 5000mAh बैटरी, AI फीचर, ₹6999 में कितना दमदार है ये फोन?
itel A90 में क्या है खास
डिजाइन: स्लीक और ट्रेंडी डिजाइन के साथ itel A90 के बैक पैनल में ग्लॉसी फिनिशिंग के साथ पॉलीकॉर्बोनेट बॉडी दिया गया है. फोन के चारों और राउंड कॉर्नर डिजाइन दिया गया है. 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है.
कैमरा: itel A90 में 13MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर: itel A90 में ऑक्टाकोर Unisoc T7100 SoC दिया गया है, जो Android 14 Go के साथ आएगा.
बैटरी: itel A90 में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.
रैम और स्टोरेज: itel A90 में दो वेरिएंट ऑप्शन 4GB+64GB और 4GB+128GB मिलेगा.
कीमत: पहले वेरिएंट 4GB+64GB की कीमत 6,499 रुपये और दूसरे वेरिएंट 4GB+128GB की कीमत 6,999 रुपये है.
खरीदना चाहिए या नहीं?
7 हजार रुपये के अंदर itel A90 एक बढ़िया डील है. सिर्फ 6,499 रुपये में 5000mAh की बैटरी, स्लिक डिजाइन और बेहतरीन लुक सब मिल रहे हैं . ऐसे में यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो पहला स्मार्टफोन खरीद रहे हैं. खासकर स्टूडेंट्स के लिए.
POCO F7 Review: 7550mAh की सबसे बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, मिड बजट में कैसा है ये स्मार्टफोन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










