Redmi 15A 5G vs iQOO Z11x 5G: ₹20 हजार से कम में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट?

Updated at : 29 Mar 2026 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Redmi 15A 5G vs iQOO Z11x 5G

Redmi 15A 5G vs iQOO Z11x 5G (Photo: Canva)

₹20 हजार से कम बजट में Redmi 15A 5G और iQOO Z11x 5G के बीच चुनाव आपकी जरूरतों पर डिपेंड करता है. सिंपल यूज और लंबी अपडेट सपोर्ट चाहिए तो Redmi सही है, जबकि बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा और फास्ट चार्जिंग के लिए iQOO ज्यादा वैल्यू देता है. आइए देखते हैं कंपैरिजन.

विज्ञापन

₹20,000 से कम में सही स्मार्टफोन चुनना आजकल आसान नहीं रहा. खासकर तब, जब आपके सामने Redmi 15A 5G और iQOO Z11x 5G जैसे ऑप्शन हों. दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन इनका टारगेट यूजर थोड़ा अलग है. आइए डिटेल में दोनों फोन के कंपैरिजन से समझते हैं आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा.

Redmi 15A 5G Vs iQOO Z11x 5G: डिस्प्ले

अगर डिस्प्ले की बात करें, तो Redmi 15A 5G में आपको बड़ा 6.9-इंच का स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जो इंडोर यूज के लिए बढ़िया है. साथ ही, इसमें Wet Touch Technology 2.0 दी गई है. यानी हाथ थोड़े गीले भी हों तो भी टच सही काम करेगा.

वहीं दूसरी तरफ, iQOO Z11x 5G थोड़ा छोटा 6.76-इंच का Full HD+ डिस्प्ले लेकर आता है. लेकिन यहां आपको 1200 निट्स तक की ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है. इसका मतलब है कि धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखेगी. दोनों ही फोन स्मूद एक्सपीरियंस देते हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा ब्राइट और शार्प डिस्प्ले चाहते हैं, खासकर वीडियो देखने या गेमिंग के लिए, तो iQOO Z11x 5G थोड़ा बेहतर ऑप्शन है.

Redmi 15A 5G Vs iQOO Z11x 5G: प्रोसेसर और परफॉरमेंस

Redmi 15A 5G में आपको Unisoc T8300 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. डेली यूज जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग, वीडियो देखना, इन सब कामों में ये फोन स्मूद चलता है. साथ ही, MicroSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है.

वहीं दूसरी तरफ, iQOO Z11x 5G परफॉर्मेंस के मामले में एक कदम आगे है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल है. साथ में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.

Redmi 15A 5G Vs iQOO Z11x 5G: कैमरा

Redmi 15A 5G में आपको 32MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, साथ में एक डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है.

वहीं दूसरी तरफ iQOO Z11x 5G थोड़ा आगे निकल जाता है. इसमें 50MP का पावरफुल प्राइमरी कैमरा मिलता है और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर भी है. खास बात ये है कि इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सिर्फ कैमरा ही नहीं, iQOO Z11x 5G में आपको Dual-View Video, 4K वीडियो से Live Photo बनाना और वीडियो फ्रेम क्रॉपिंग जैसे क्रिएटिव फीचर्स भी मिलते हैं.

Redmi 15A 5G vs iQOO Z11x 5G: बैटरी

Redmi 15A 5G में आपको 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है.

वहीं, iQOO Z11x 5G इस मुकाबले में एक कदम आगे निकलता है. इसमें 7,200mAh की और भी बड़ी बैटरी दी गई है, साथ ही 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है.

Redmi 15A 5G vs iQOO Z11x 5G: सॉफ्टवेयर

Redmi 15A 5G में आपको Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलता है. सबसे बड़ी बात यह है की फोन 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है.

वहीं दूसरी तरफ, iQOO Z11x 5G Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है. इसमें आपको सिर्फ 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं.

Redmi 15A 5G vs iQOO Z11x 5G: कीमत

Redmi 15A 5G एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है. इसकी कीमत लगभग ₹12,999 से ₹16,499 के बीच रखी गई है. वहीं दूसरी तरफ, iQOO Z11x 5G थोड़ा प्रीमियम कैटेगरी में आता है. इसकी कीमत ₹18,999 से शुरू होकर ₹22,999 तक जाती है.

आपके लिए कौन बेस्ट?

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो रोजमर्रा के काम आराम से संभाल ले, बड़ी स्क्रीन दे और लंबे समय तक स्मूद चले, तो Redmi 15A 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

वहीं दूसरी तरफ, अगर आप थोड़ा ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस चाहते हैं जैसे तेज प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग, तो iQOO Z11x 5G आपकी जरूरतों के हिसाब से फिट बैठता है.

यह भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी, 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, इस दिन लॉन्च हो रहा रियलमी का धांसू फोन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola