Realme 15X 5G की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने, मिलेगा 50MP का Sony AI कैमरा और 7000mAh बैटरी
Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Sep 2025 12:12 PM
Realme 15X 5G: 1अक्टूबर को लॉन्च होगा रियलमी का फोन
Realme 15X 5G: रियलमी जल्दी ही इंडिया में अपना नया दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग और सेल डेट का टीजर भी सबके सामने ला दिया है. फोन लॉन्च होने से पहले कंपनी ने कुछ फीचर्स की जानकारी भी दे दी है. आइए जानते हैं.
Realme 15X 5G: रियलमी भारतीय बाजार में अपना एक और नया सॉलिड फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इस फोन का नाम Realme 15x 5G रखा है. कंपनी ने इस फोन की लॉन्च और सेल डेट को टीज कर दिया है. कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री होगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गए हैं. आइए आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारें में विस्तार से बताते हैं.
कब लॉन्च होगा Realme 15x 5G?
Flipkart पर Realme 15x 5G के लिए एक खास पेज लाइव हो चुकी है. यहां फोन की इंडिया लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में बता दिया गया है. Realme का यह नया फोन फोन भारत में 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी समय से फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी. साइट पर फोन का डिजाइन और लुक भी दिखा दिया गया है.
Realme 15x 5G: डिजाइन
फोन के डिजाइन की बात करें तो Realme 15x 5G में पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जो वर्टिकल मॉड्यूल में लगा है. कैमरे के साथ ही मॉड्यूल में LED फ्लैश और ऑरा लाइट भी दी गयी है.
Realme 15x 5G के फीचर्स
फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला जबरदस्त डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाएगी. फोन में 6nm वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर फिट किया गया. इसमें 24GB तक की डायनमिक RAM और 256GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है.
कैमरे की बात करें तो पीछे आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का सोनी AI कैमरा होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी ने 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है. बैटरी के मामले में फोन काफी दमदार है क्यूंकि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है.
इस फोन पानी और धूल को आराम से झेल लेगा क्यूंकि इसमें प्रो-लेवल IP69 रेटिंग दी गई है. कंपनी का कहना है कि ये फोन करीब 30 तरह के लिक्विड झेल सकता है और अगर इसे 60 दिन तक पानी में डुबो दिया जाए, तब भी इसे कोई नुकसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 5G आधे दाम में खरीदने का मौका, Flipkart Sale में बंपर ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










