रेलवे के 'सुपर ऐप' से सफर हुआ आसान, टिकट से लेकर स्टेटस चेकिंग तक एक ही जगह मिलेगी सारी सर्विस

super app swarail
Super App SwaRail: अगर आप रेलवे से सफर करते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. अब आपको टिकट बुक करने से लेकर ट्रेन का स्टेटस चेक करने, खाना ऑर्डर करने तक के लिए अलग-अलग रेलवे ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एक ऐसा सुपर ऐप लॉन्च कर दिया है. जिसके जरिए सारे काम चुटकियों में हो जाएंगे.
Super App SwaRail: क्या आप भी रेल टिकट बुक करने, ट्रेन का स्टेटस चेक करने और खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो फिर अब आपको अलग-अलग ऐप्स रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की इस परेशानी का हल निकाल दिया है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक सुपर ऐप लॉन्च किया है. जिससे ट्रेन से जुड़े सारे काम एक ही ऐप में आसानी से हो जाएंगे. साथ ही यात्रियों को परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी. भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए इस ऐप का नाम है SwaRail. तो फिर चलिए जानते हैं इस ऐप के खासियत के बारे में.
Gmail Storage Full? अब एक क्लिक में करें क्लीन, बचाएं डेटा और पैसा
क्या है SwaRail
SwaRail भारतीय रेलवे का एक ‘सुपर ऐप’ है. जहां रेल यात्रियों को रेल से जुड़ी सारी डिजिटल सुविधा एक ही जगह मिलेगी. उन्हें टिकट बुक करने या स्टेटस चेक करने के लिए अलग-अलग ऐप (IRCTC Rail Connect, Rail Madad) नहीं रखना पड़ेगा. ये सारे काम SwaRail ऐप में ही हो जाएगा. SwaRail को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा तैयार किया गया है. फिलहाल इस ऐप का बीटा वर्जन उपलब्ध है. IRCTC अकाउंट के जरिए यूजर्स इस SwaRail में लॉगिन कर सकते हैं.
ऐप में ये मिलेगी सुविधा
- जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग (General and Platform Ticket Booking)
- रिजर्वेशन टिकट बुकिंग (Reservation Ticket Booking)
- पीएनआर और ट्रेन स्टेटस (PNR & Train Status Inquiry)
- रेलवे मदद/ शिकायत दर्ज करना (Rail Madad/Complaint)
- खाना ऑर्डर करना (Food Order)
- पार्सल और फ्रेट बुकिंग (Parcel or Freight Booking)
फीचर्स भी मिलेंगे
भारतीय रेलवे के SwaRail ऐप में यूजर्स को कई फीचर्स भी मिलेंगे. स्पीड और सेफ एक्सपीरियंस केलिए स्मार्ट इंटरफेस और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसे फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे. इसके अलावा अगर आपकी सीट पर कोई और आकर बैठ गया है या फिर ट्रेन सुविधा से जुड़ी कोई शिकायत करनी है तो वो भी यूजर्स इस ऐप के जरिए कर सकते हैं.
SwaRail ऐप के लॉन्च होने से न सिर्फ रेल यात्री बल्कि IRCTC पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा. अक्सर IRCTC से तत्काल टिकट बुकिंग करने के दौरान यात्रियों को स्लो सर्वर की परेशानी झेलनी पड़ती थी. लेकिन अब SwaRail ऐप के आने बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










