Tatkal Ticket बुक किससे करें IRCTC या RailOne? जानिए कौन है सबसे तेज
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Jul 2025 11:44 PM
RailOne vs IRCTC
RailOne vs IRCTC: तत्काल टिकट बुक करना अक्सर काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है लेकिन नए नियमों और बेहतर ऐप्स की मदद से अब आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट बुक करने के लिए आपका अकाउंट आधार से अब लिंक होना चाहिए. आइए जानने की कोशिश करते हैं आखिर तत्काल टिकट किस प्लेटफार्म से हम जल्दी बुक कर सकते हैं RailOne या IRCTC.
RailOne vs IRCTC: हाल ही में भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप लॉन्च किया है. रेलवे के इस ऐप को ‘सुपर ऐप’ कहा जा रहा है क्यूंकि इस ऐप के जरिए यात्रियों को यात्रा से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाती है. 1 जुलाई से भारत सरकार ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रोसेस को लेकर भी बदलाव किए हैं. ऐसे में इस नए ऐप के आने के बाद कई यूजर्स के मन में इससे जुड़ा एक सवाल उठ रहा है.
सवाल यह है कि तत्काल टिकट बुक करने के लिए आखिर कौन सा प्लेटफार्म सही रहेगा नया RailOne ऐप या IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप. इसी सवाल का जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं. जवाब जानने से पहले हम यह जान लेते है RailOne ऐप में हमें कौन-कौन सी सुविधाएं देखने को मिलती हैं.
RailOne ऐप की खासियतें
RailOne ऐप को इस तरह तैयार किया गया है कि यह यात्रियों को सरल, साफ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है. इस एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को कुल 9 प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी. IRCTC से आरक्षित टिकट की बुकिंग, UTS से अनारक्षित टिकट लेना, प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना, PNR और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करना, कोच की स्थिति जानना, Rail Madad के माध्यम से शिकायत दर्ज और ट्रैक करना, यात्रा के बाद फीडबैक देना, रेलवे का R-Wallet उपयोग करना और Biometric या mPIN लॉगिन जैसे विकल्प इस ऐप में शामिल किये गए हैं.
किस प्लेटफार्म से जल्दी बुक होगा तत्काल टिकट
चलिए अब जानते हैं कि IRCTC या RailOne में से किस ऐप से तत्काल टिकट जल्दी बुक किया जा सकता है. डिजिट डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर तत्काल टिकट बुकिंग की बात करें तो RailOne प्लेटफॉर्म पर टिकट IRCTC की तुलना में कुछ जल्दी बुक हो जाते हैं.
इसका यूजर इंटरफेस काफी तेज और आसान है. इस वजह से पेमेंट प्रोसेस भी बिना रुकावट पूरी हो जाती है. हालांकि कन्फर्म टिकट पाने के लिए ऐप के भरोसे रहने के साथ आपको भी तेजी दिखानी होगी. अगर आप पेमेंट के लिए UPI विकल्प चुनते हैं तो पेमेंट प्रोसेस और भी तेज हो सकती है.
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










