Explainer: एक ही दिन हजारों सिनेमाघरों में कैसे रिलीज होती है मूवी, क्या है पर्दे के पीछे की टेक्नोलॉजी?
Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Sep 2025 2:00 PM
प्रभात खबर एक्सपलेनर: दुनिया भर में फिल्में रिलीज करने की तकनीक
नई मूवी थियेटर में जाकर देखने का शौक हर किसी का होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कोई भी नई मूवी एक ही दिन एक समय पर देश के हजारों थिएटरों में कैसे रिलीज होती है? नहीं न, तो कोई बात नहीं. आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे की टेक्नोलॉजी.
Prabhat Khabar Explainer: भारत में कोई भी फिल्म रिलीज होती है, तो उसे सिनेमा हॉल में देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. क्योंकि, बड़ी स्क्रीन और दमदार साउंड क्वालिटी के साथ फिल्म देखने का मजा ही कुछ और है. खासकर फिल्म अगर एक्शन से भरा हो तो क्या बात. लेकिन कभी आपने सोचा है कि एक ही तारीख और टाइम में भारत के इतने सारे थिएटर्स में एक साथ नई फिल्म को रिलीज कैसे किया जाता है? आखिर इसके पीछे कौन-सी तकनीक और प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है? जिससे एक समय पर सारे थिएटर्स में नई मूवी रिलीज हो जाती है. अगर आप भी नहीं जानते तो कोई बात नहीं. आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे.
सभी थिएटर्स में मूवी रिलीज करने का क्या है प्रोसेस? | Movies Release Process
जब कोई भी फिल्म बन कर पूरी तरह से तैयार हो जाती है, तो उसे रिलीज करने के लिए फिल्म प्रोड्यूसर फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेचते हैं. हर डिस्ट्रीब्यूटर का एक तय एरिया होता है. जैसे दिल्ली, बेंगलोर, मुंबई, साउथ-नॉर्थ, बिहार-झारखंड या फिर इंटरनेशनल मार्केट. डिस्ट्रीब्यूटर्स अपने एरिया के थिएटर ओनर्स पहले ही डील कर लेते हैं कि नई मूवी के कितने शो और कितने-कितने बजे चलाए जाएंगे.
थियेटर तक ऐसे पहुंचती है मूवी
फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के लिए एक Digital Movie Box तैयार किया जाता है. जिसे DCP यानी Digital Cinema Package भी कहा जाता है. DCP एक हाई-क्वालिटी डिजिटल कॉपी होती है. DCP में फिल्म की एक-एक कॉपी को वाटरमार्क के साथ सील किया जाता है. जिससे अगर गलती से भी मूवी लीक होती है, तो उसे आसानी से ट्रेस किया जा सकता है. इस बॉक्स में फिल्म का ऑडियो-वीडियो से लेकर सबटाइटल, इंस्ट्रक्शन सब होता है. बता दें कि, पहले फिल्म को थियेटर तक कूरियर के जरिए पहुंचाया जाता था. लेकिन अब किसी भी फिल्म को नेशनल से लेकर वर्ल्डवाइड थिएटर्स तक शेयर करने के लिए एक सेक्योर नेटवर्क (Secure Network) या फिर Satellite Links का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे मूवी फास्ट और सेफ शेयर हो जाती है.
एक साथ रिलीज कैसे होती है?
DCP को थियेटर में डिजिटल की (Digital Key) के जरिए एक्सेस किया जाता है, जिसे Key Delivery Message (KDM) भी कहा जाता है. यह एक डिजिटल ‘चाबी’ होती है, जो सिर्फ तय तारीख और समय पर एक्टिव होती है. ऐसे में रिलीज डेट के दिन थियेटर का स्टाफ DCP को Linux Server के जरिए वेरीफाई करता है और Key को इंस्टॉल करता है. जब सब कुछ सेट हो जाता है, तो थियेटर का सर्वर ऑडियो को स्पीकर्स तक भेजता है और वीडियो को प्रोजेक्टर तक. इससे एक ही समय पर देश और दुनिया के हजारों थिएटरों में फिल्म चलनी शुरू हो जाती है. इसके बाद फिल्म के खत्म होते ही KDM फिल्म को ऑटोमेटिक लॉक कर देते हैं अगले टाइम स्लॉट के प्रीमियर के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










