₹11000 से कम कीमत वाले Poco C81 और C81x की सेल शुरू, जानिए दोनों में क्या है खास

पोको C81 और C81 की सेल शुरू / फोटो- फ्लिपकार्ट
हाल ही में लॉन्च हुए Poco C81 और C81x की सेल आज से शुरू हो गई है. ₹11000 से कम कीमत में आये इन दोनों फोन्स में स्मूद डिस्प्ले, Unisoc प्रोसेसर और 13MP AI रियर कैमरा मिलेगा.
अगर आप बजट में बढ़िया बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए POCO C81 और POCO C81x अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं. हाल ही में Poco ने दोनों मॉडल्स को 11 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया है और आज से इन दोनों मॉडल्स की सेल शुरू हो गई है. दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं.
कीमत और उपलब्धता
POCO C81 एक ही वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹10,999 है. यह तीन कलर ऑप्शन Elite Black, Ice Blue और Sunset Gold में मिलेगा.
POCO C81x में भी एक ही वेरिएंट 3GB RAM + 64GB, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है. यह Ice Blue और Crystal Black कलर ऑप्शन में मिलेगा.
इच्छुक ग्राहक दोनों स्मार्टफोन्स को आज से Flipkart और POCO की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
POCO C81 में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि POCO C81x में 6.88 इंच डिस्प्ले मिलेगा. दोनों मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है. साथ ही दोनों मॉडल्स Wet Touch 2.0 सपोर्ट के साथ आते हैं. यानी यूजर्स गीले हाथों से भी आसानी से फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
दोनों स्मार्टफोन्स में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह सेटअप डेली यूज जैसे WhatsApp, YouTube, Instagram और ब्राउजिंग के लिए ठीक है.
कैमरा फीचर्स और सॉफ्टवेयर
दोनों फोन्स में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों मॉडल्स में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
POCO C81 Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा. इस पर कंपनी 4 OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी. वहीं, C81x Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेगा. इस पर कंपनी 2 OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी देगी.
बैटरी और अन्य फीचर्स
POCO C81 में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि C81x में 5200mAh बैटरी मिलती है. दोनों में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
इसके अलावा, दोनों में 7.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे आप इन फोन्स को छोटे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹10499 से ₹38999 तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए 4 नये स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










