PM Kisan e-KYC: यह काम नहीं किया, तो अटक जाएगी अगली किस्त, ऐसे होगा ऑनलाइन

Published by :Rajeev Kumar
Published at :11 Apr 2025 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan June Installment 2025

PM Kisan eKYC Update 2025

PM Kisan e-KYC: PM Kisan योजना की अगली ₹2000 किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक अपडेट नहीं किया है, तो जल्द करें - वरना पैसा अटक सकता है. जानें आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

विज्ञापन

PM Kisan e-KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है, जो साल में तीन बार ₹2,000 की किस्त के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. अब तक सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है, और 20वीं किस्त के लिए किसानों को बेसब्री से इंतजर है.

लेकिन कई किसानों की शिकायत है कि उन्हें पिछली किस्त नहीं मिली है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो इसका सबसे बड़ा कारण e-KYC प्रक्रिया अधूरी होना हो सकता है.

यह भी पढ़ें: LIC में जमा करोड़ों रुपये में से आपका हिस्सा कितना है? ऐसे करें चेक और क्लेम!

यह भी पढ़ें: 8000 से कम कीमत में आया Vivo का चौचक फोन, खूबियां खुश कर देंगी

क्यों अटक सकती है आपकी किस्त?

  • e-KYC पूरी नहीं की गई
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है
  • जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी
  • डुप्लीकेट आवेदन या गलत विवरण
  • बैंक अकाउंट इनएक्टिव होना

ऐसे करें e-KYC घर बैठे ऑनलाइन

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. ‘Farmers Corner’ में ‘e-KYC’ ऑप्शन चुनें
  3. अपना आधार नंबर डालें और ‘Search’ पर क्लिक करें
  4. आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें
  5. OTP डालें और सबमिट करें
  6. ‘eKYC successfully submitted’ का मैसेज आएगा

ऑफलाइन e-KYC ऐसे कराएं

  • नजदीकी CSC सेंटर जाएं
  • आधार कार्ड और मोबाइल साथ ले जाएं
  • ऑपरेटर फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक e-KYC पूरी करेगा
  • प्रोसेस पूरी होते ही SMS द्वारा कन्फर्मेशन मिलेगा

अब तक जारी की गई किस्तों की सूची

पहली किस्त – 24 फरवरी 2019
दूसरी किस्त – 2 मई 2019
तीसरी किस्त – 1 नवंबर 2019
चौथी किस्त – 4 अप्रैल 2020
पांचवीं किस्त – 25 जून 2020
छठी किस्त – 9 अगस्त 2020
सातवीं किस्त – 25 दिसंबर 2020
आठवीं किस्त – 14 मई 2021
नौवीं किस्त – 10 अगस्त 2021
दसवीं किस्त – 1 जनवरी 2022
ग्यारहवीं किस्त – 1 जून 2022
बारहवीं किस्त – 17 अक्टूबर 2022
तेरहवीं किस्त – 27 फरवरी 2023
चौदहवीं किस्त – 27 जुलाई 2023
पंद्रहवीं किस्त – 15 नवंबर 2023
सोलहवीं किस्त – 28 फरवरी 2024
सत्रहवीं किस्त – 18 जून 2024
अठारहवीं किस्त – 5 अक्टूबर 2024
उन्नीसवीं किस्त – 24 फरवरी 2025
बीसवीं किस्त – जून 2025 (संभावित)

यह भी पढ़ें: Ghibli के बाद लोगों पर चढ़ा Action Figure ट्रेंड का बुखार, यहां जानें इसे बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें: ‘कट जाएगा नंबर आपका’, फोन पर कोई दे ऐसी धमकी, तो लगा देना उसकी क्लास

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola