20 जून को आएगा पीएम किसान योजना का पैसा, घर बैठे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं
Pm Kisan 23Rd Installment
PM Kisan 23rd Installment: अगर आप किसान हैं और पीएम किसान योजना का लाभ उठाते हैं, तो 23वीं किस्त आने से पहले लाभार्थी सूची जरूर चेक कर लें. यहां ऑनलाइन लाभार्थी सूची चेक करने के प्रोसेस के बारे में बताया गया है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan 23rd Installment) का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. सरकार ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट के जरिए 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है. लेकिन हर किस्त जारी होने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं. कई बार दस्तावेजों में गलती, अधूरी ई-केवाईसी या अन्य कारणों से किसानों का नाम सूची से हट सकता है, जिससे किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में बेनिफिशियरी लिस्ट चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं.
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के अनुसार, जना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. यानी की इसी हफ्ते की शनिवार को योजना का लाभ उठा रहे करोड़ों किसानों के खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. हर बार की तरह इस बार भी किस्त की राशि DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.
ऐसे देखें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/. (इस पर क्लिक कर आप सीधे साइट पर जा सकते हैं) पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद लाभार्थी सूची (Beneficiary List) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब राज्य, जिला, उप-जिला (Sub-District), ब्लॉक और गांव जैसी जानकारी चुनें.
- सभी जानकारी भरने के बाद रिपोर्ट प्राप्त करें (Get Report) पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं.
घर बैठे ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस
अगर आप पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/. (इस पर क्लिक कर आप सीधे साइट पर जा सकते हैं) पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दाईं ओर दिखाई देने वाले अपना स्टेटस चेक करें (Know Your Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
- इसके बाद डेटा प्राप्त करें (Get Data) पर क्लिक करें.
- इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी.
यह भी पढ़ें: अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें? जानें पूरा रिकवरी प्रोसेस आसान स्टेप्स में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










