Paytm Payments Bank Deadline: 15 मार्च के बाद पेटीएम पर क्या चलेगा और क्या नहीं

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Mar 2024 3:09 PM

विज्ञापन

Paytm Payments Bank Deadline: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाएं 15 मार्च के बाद बंद हो जाएंगी. हालांकि, कुछ सेवाएं इस तारीख के बाद भी जारी रहेंगी. आइए जानें-

विज्ञापन

Paytm Payments Bank Deadline: भारतीय रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी 2024 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया था. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के यूजर्स की सहूलियत के लिए कुछ सर्विसेज चालू रखने की मियाद 29 फरवरी तक तय कर रखी थी, जिसे बाद में बढ़ा कर 15 मार्च कर दिया गया. आरबीआई के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक 15 मार्च 2024 के बाद कोई भी ट्रांजैक्शन एक्सेप्ट नहीं कर सकेगा. ऐसे में केंद्रीय बैंक ने पीपीबीएल के ग्राहकों को सलाह दी है कि वो पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मौजूद राशि किसी दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दें. अब चूंकि 15 मार्च की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की कौन सी सर्विसेज बंद हो जाएंगी.

PayTm Crisis Update : 45 लाख पेटीएम वॉलेट पर खतरा, जानें क्या है लास्ट ऑप्शन

Paytm Payment Bank की ये सेवाएं 15 मार्च के बाद नहीं करेंगी काम

पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के लिए टॉप-अप, फास्टैग या वॉलेट सर्विसेज 15 मार्च के बाद से काम नहीं करेंगी. इसके साथ ही, पीपीबीएल यूजर्स किसी अन्य यूजर से पेटीएम बैंक खाते में पैसा रिसीव नहीं कर सकेंगे. वहीं, इससे सैलरी या अन्य डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर भी नहीं हो सकेगा. पेटीएम द्वारा जारी फास्टैग बैलेंस को दूसरे फास्टैग में ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकेगा.

Paytm पर संकट के बीच Flipkart ने लॉन्च किया UPI हैंडल, साथ में ऑफर्स की भरमार

Paytm Payment Bank की ये सेवाएं 15 मार्च के बाद भी रहेंगी जारी

पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स अपने अकाउंट या वॉलेट से 15 मार्च के बाद भी राशि निकाली जा सकती है. पीपीबीएल के ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से ब्याज प्राप्त सकते हैं. इसके साथ ही, पीपीबीएल के पार्टनर बैंक से रिफंड, कैशबैक और स्वाइप-इन कर सकते हैं. जब तक बैलेंस अमाउंट है, तब तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से निकासी या डेबिट आदेश जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही, पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट का इस्तेमाल मर्चेंट पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola