AI से बनाया और YouTube पर फैलाया... पहलगाम के शहीद की पत्नी का फेक वीडियो वायरल करनेवाले ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jun 2025 12:55 PM
Fake AI Video Viral
Fake AI Video Viral: तकनीक से शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने गोपालगंज, बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह वीडियो एसएस रियल पॉइंट नामक चैनल पर वायरल हुआ. जानिए कैसे हुआ बड़ा खुलासा और क्या होगी अब कानूनी कार्रवाई.
Fake AI Video Viral: पहलगाम आतंकी हमले के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में गोपालगंज, बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल निवासी नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए थे. हमले के वक्त वह अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून पर गए हुए थे. इस दर्दनाक हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी, और विनय की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया था. लेकिन इस घटना के कुछ ही दिनों बाद, गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली कि शहीद की पत्नी का एक फेक अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया.
AI टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया वीडियो
गुरुग्राम साइबर थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर संदिग्धों की लोकेशन और स्रोत की पहचान की. जांच में सामने आया कि गोपालगंज, बिहार के दो लोगों ने मिलकर AI टूल्स का इस्तेमाल करके हिमांशी नरवाल का फेक वीडियो तैयार किया और उसे SSRealPoint नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया.
यह भी पढ़ें: ‘जब तक AI हंसा नहीं सकता, तब तक खतरा नहीं’, सलमान रुश्दी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऐसा क्यों कहा?
यह भी पढ़ें: AI के कारण खतरे में ये 8 नौकरियां! आने वाले 5 सालों में बदल जाएगा रोजगार का नक्शा
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस की साइबर टीम ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किये गए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किये.
आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि ये दोनों पहले भी इस तरह के फेक वीडियो बनाकर वायरल करते रहे हैं. उनकी डिजिटल गतिविधियों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच भी की जा रही है.
परिवार की प्रतिक्रिया
शहीद विनय नरवाल की बहन दृष्टि ने पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के फर्जी वीडियो को लेकर आपत्ति जतायीथी. इस गिरफ्तारी से परिवार को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उन्होंने मांग की है कि AI के जरिये हो रहे डिजिटल अपराधों पर सख्त कानून लागू किये जाएं.
यह भी पढ़ें: AI रोबोट को बनाया जीवनसाथी, फिर तलाक की नौबत! अब इस वजह से खुश है ये महिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










