लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Reno 16 के कैमरा डिटेल्स, जानें क्या होगा खास

OPPO Reno 16 (Photo: OPPO)
OPPO Reno 16 अपने कैमरा अपग्रेड्स को लेकर काफी चर्चा में है. इसमें 200MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस जैसे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं. सेल्फी के लिए भी हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और नया मैग्नेटिक स्क्रीन फीचर इसे खास बनाता है. ये फोन 25 मई 2026 को लॉन्च होने वाला है.
25 मई 2026 को OPPO Reno 16 लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी पहले से ही इसके कुछ खास फीचर्स टीज कर रही है. लेटेस्ट टीजर में OPPO ने फोन के कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी सामने रख दी है. Reno 16 के बेस मॉडल में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक फुल-फ्लेज्ड टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा. यानी इस फोन में आपको हर तरह की फोटोग्राफी का अच्छा एक्सपीरियंस मिलने वाला है. आइए OPPO Reno 16 के कैमरों से जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स जानते हैं.
OPPO Reno 16 के कैमरा डिटेल्स
OPPO ने Weibo पर अपने ऑफिशियल टीजर में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक Reno 16 में इस बार 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है. यानी कैमरा क्वालिटी में पिछले मॉडल Reno 15 के मुकाबले काफी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा. इसके साथ फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा. खास बात ये है कि अल्ट्रा-वाइड कैमरा अब 8MP से बढ़कर 50MP हो गया है, जिससे वाइड शॉट्स और भी ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड मिलेंगे.
OPPO इस बार एक ‘स्मार्ट LED फ्लैश’ भी लेकर आ रहा है. हालांकि अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि ये नॉर्मल फ्लैश से कैसे बेहतर होगा. सेल्फी लवर्स के लिए भी बड़ा सरप्राइज है. फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 30 हजार की रेंज में कितना दमदार है OnePlus Nord CE 6? जानें पूरा रिव्यू
सबसे हटके फीचर की बात करें तो OPPO ने एक मैग्नेटिक सेकेंडरी स्क्रीन भी बनाई है, जिसे ‘Bubble Trendy Selfie Screen’ कहा जा रहा है. इसे फोन के पीछे अटैच किया जा सकता है और इसकी मदद से यूज़र रियर कैमरे से ही आसानी से सेल्फी ले सकेंगे.
OPPO Reno 16 का डिजाइन
OPPO ने अपने आने वाले स्मार्टफोन का डिजाइन थोड़ा सा टीज कर दिया है, जिसमें एक प्रीमियम मेटैलिक फ्रेम देखने को मिलता है. कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन के लेफ्ट साइड में एक डेडिकेटेड AI बटन दिया जाएगा, जो स्मार्ट फीचर्स को और आसान बना सकता है.
अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशंस के अलावा बाकी फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. यानी Reno 16 को लेकर अभी भी काफी सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि 25 मई 2026 को OPPO इस फोन से पर्दा उठा देगी और सारी चीजें साफ हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें: 15,999 में कैसा है Motorola का नया फोन? जानिए यहां पूरा रिव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










