Crystal Pink लुक में आया Oppo Reno 15 Pro Mini, जानिए प्राइस, ऑफर और इसकी खूबियां 

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :31 Jan 2026 8:11 AM
विज्ञापन
Oppo Reno 15 Pro Mini Crystal Pink

Oppo Reno 15 Pro Mini Crystal Pink

OPPO ने भारत में Reno15 Pro Mini का नया Crystal Pink कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इससे पहले इसी महीने यह फोन Cocoa Brown और Glacier White रंगों में लाया गया था. अब नया पिंक कलर ऑप्शन आने के बाद यूजर्स को नया कलर ऑप्शन मिल चुका है.

विज्ञापन

Oppo ने अपनी Reno 15 Pro Mini का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह नया Crystal Pink कलर ऑप्शन 1 फरवरी 2026 से बिक्री के लिए शुरू होगा. Oppo का कहना है कि यह नया कलर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइलिश और अलग लुक भी चाहते हैं.

इसी महीने लॉन्च हुआ है Oppo Reno 15 सीरीज

Oppo ने इसी महीने भारत में Reno 15 सीरीज लॉन्च की थी. इस सीरीज में Reno 15, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro शामिल हैं. इस सीरीज की खास बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन्स को आपको IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. यानी ये धूल और पानी से अच्छी तरह सेफ रहते हैं. सभी मॉडल्स में OLED डिस्प्ले दिया गया है.  बता दें कि Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro में 200MP का पावरफुल मेन कैमरा भी मिलता है.

Oppo Reno 15 Pro Mini प्राइस और ऑफर

Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत और ऑफर्स की बात करें तो ये फोन दो वेरिएंट आपको मिलता है. इसका 12GB RAM+256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹59,999 में आता है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत ₹64,999 रखी गई है. Oppo Reno 15 सीरीज को आप Amazon, Flipkart, Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने यहां भी अच्छा-खासा पैकेज दिया है. चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर आपको 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा, सभी बड़े फाइनेंसर्स के साथ 15 महीने तक का जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन भी मौजूद है. अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.

Oppo Reno 15 Pro Mini के फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच की OLED स्क्रीन आपको मिल जाती है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो सके. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Oppo Crystal Shield ग्लास का यूज किया गया है.

फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर हैवी यूज तक आसानी से हैंडल कर लेता है. फोन में 12GB RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के ऑप्शन दिए गए हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर ColorOS 16 का सपोर्ट मिलता है.

कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा OIS के साथ शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल जाता है. बैटरी भी इस फोन की बड़ी ताकत है. इसमें 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola