OnePlus Nord CE4 Lite 5G: बड़ा डिस्प्ले, एडवांस्ड कैमरा और इन खूबियों के साथ आ रहा नया फोन, यहां जानें कितनी होगी कीमत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jun 2024 3:53 PM
OnePlus Nord CE4 Lite 5G Review
OnePlus Nord CE4 Lite 5G आज यानी 24 जून को इंडिया में लॉन्च होगा. कंपनी ने पहले से ही इस फोन को लेकर बड़ा बज बना दिया है. फोन के काफी डीटेल्स टीज किये गए हैं. वनप्लस का यह 5जी फोन कितने रुपये में मिलेगा, और इसके स्पेसिफिकेशंस कैसे होंगे, इसकी जानकारी हम आपको देते हैं:
OnePlus Nord CE4 Lite 5G: वनप्लस आज (24 जून को) भारतीय बाजार में मिड बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट 5जी लॉन्च करने जा रही है. यह लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे से शुरू होगा. फ्लैगशिप मोबाइल फोन की लॉन्चिंग के बारे में घोषणा के साथ ही कंपनी ने अपने नये हैंडसेट की फोटो और कैमरा डीटेल्स भी शेयर किये हैं. इससे तस्वीर काफी साफ हो गई है कि वनप्लस का नया स्मार्टफोन कैसा होगा.
वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑक्सिजन ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) आधारित क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है. नये नॉर्ड फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी जा सकती है. इसमें 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं, बड़े वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये तक जा सकती है.
12 हजार रुपये सस्ता हो गया OnePlus का यह 5G स्मार्टफोन, यहां से करें ऑर्डर
4299 रुपये में मिल रहा Realme का यह जबरा स्मार्टफोन, खरीदने वालों की लग गई लाइन
Oneplus 12 vs 12R: वनप्लस के दोनों लेटेस्ट फोन्स में कौन है बेहतर? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट की लॉन्च से पहले जो फीचर्स सामने आ चुके हैं, उनके अनुसार वनप्लस नॉर्ड के नये फोन में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1080x2436p और इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स हो सकती है. फोटोग्राफी के लिए नॉर्ड CE4 लाइट के रियर पैनल में 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा और 8 एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है.
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो नये वनप्लस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट मिलेगा. यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 14 बेस्ड लेटेस्ट ऑक्सीजन ओएस के साथ आ सकता है. वहीं रैम और स्टोरेज ऑप्शंस के तौर पर वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट में 2 स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन शामिल है.
वनप्लस की अपकमिंग डिवाइस को लेकर जो लीक्स आ रही हैं, उनकी मानें तो इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी. कनेक्टिविटी ऑप्शंस में फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS और FM रेडियो के अलावा, चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट के साथ स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का भी ऑप्शन दिये जाने की भी संभावना है.
4599 रुपये में मिल रहा 32MP सेल्फी कैमरा वाला Nothing Phone 2
Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










