12 हजार रुपये सस्ता हो गया OnePlus का यह 5G स्मार्टफोन, यहां से करें ऑर्डर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Jun 2024 4:48 PM
OnePlus 11R Price Cut
OnePlus का बाहुबली फोन 12 हजार रुपये सस्ता हो गया है. ऑनलाइन सेल में आप इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे. साथ ही यह भी जानेंगे कि इस स्मार्टफोन की खूबियां क्या हैं-
OnePlus 11R Price Drop: 5G स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया ऑफर है. दरअसल, वनप्लस का एक स्मार्टफोन सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. हम बात कर रहे हैं OnePlus 11R की, जिसे आप भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं. इसमें कई फीचर्स भी धाकड़ दिये गए हैं और ऐसे में आप इसे आंख बंद करके भी खरीद सकते हैं. आइए इस हैंडसेट पर मिलनेवाले ऑफर्स के बारे में जानें-
OnePlus 11R 5G Price & Discount Offers
वनप्लस के इस मोबाइल फोन के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. अमेजन की सेल में 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही, इस पर कई बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं. EMI ट्रांजैक्शन पर अलग से डिस्काउंट ऑफर है. कार्ड्स से पेमेंट पर 1500 रुपये तक की छूट मिल सकती है. साथ ही, कंपनी की तरफ से प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी भी मिलती है. बनप्लस के इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी अलग से है. पुराना फोन अमेजन को देकर यह नया फोन लेंगे, तो आपके लिए यह 25 हजार रुपये और सस्ता पड़ेगा. बशर्ते आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो और पुराने फोन का मॉडल ज्यादा पुराना नहीं हो.
4299 रुपये में मिल रहा Realme का यह जबरा स्मार्टफोन, खरीदने वालों की लग गई लाइन
One Plus लाया स्पेशल 5G फोन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज संग मिल रहे कई फीचर्स
Oneplus 12 vs 12R: वनप्लस के दोनों लेटेस्ट फोन्स में कौन है बेहतर? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
OnePlus 11R 5G Features & Specifications
OnePlus के इस 5G हैंडसेट में 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी. डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है. साथ ही, यह Android 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर रन करता है. प्रॉसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 का है. कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा भी है. इसके अलावा, फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है. वनप्लस के इस फोन को 5000 mAh की बैटरी पावर देती है. इसके साथ 100 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी फोन पर 1 साल की वारंटी और एसेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










