OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसका ज्यादा दबदबा?

Updated at : 09 Apr 2026 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro

वनप्लस नॉर्ड 6 बनाम नथिंग फोन 4ए प्रो

OnePlus Nord 6 और Nothing Phone 4a Pro के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प है. Nord 6 परफॉर्मेंस, बैटरी और कीमत में मजबूत ऑलराउंडर साबित होता है, जबकि Phone 4a Pro कैमरा और डिजाइन में आगे है. ऐसे में अगर आप दोनों मॉडल के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए आपके लिए कौन बेहतर है.

विज्ञापन

OnePlus ने अपना नया OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन ने सीधे उस मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री मारी है, जहां कॉम्पिटिशन पहले से ही काफी तगड़ा है. इसका सीधा मुकाबला Nothing Phone 4a Pro से है, जो हाल ही में लॉन्च (9 मार्च) हुआ है. इस राइवलरी को और भी खास बनाता है दोनों ब्रांड्स का कनेक्शन. हम बात कर रहे हैं कार्ल पेई (Nothing के CEO) की, जो कभी OnePlus का हिस्सा थे. इसलिए ये मुकाबला सिर्फ फोन का नहीं, बल्कि एक तरह से पुरानी कहानी का नया चैप्टर भी है.

OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: डिस्प्ले

डिस्प्ले कि बात करें, तो दोनों ही फोन AMOLED पैनल के साथ आते हैं. Nord 6 में 6.78-इंच और 4a Pro में 6.83-इंच स्क्रीन मिलती है. लेकिन असली गेम यहां रिफ्रेश रेट का है. Nord 6 165Hz तक जाता है, जबकि 4a Pro 144Hz पर रुक जाता है. यानी स्मूदनेस में Nord थोड़ा आगे है. हालांकि, ब्राइटनेस के मामले में 4a Pro बाजी मारता है, क्योंकि इसका पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाता है, जबकि Nord 6 में 3,600 निट्स मिलता है.

OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: परफॉरमेंस

Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और Adreno 825 GPU मिलता है, जो इसे काफी पावरफुल बना देता है. वहीं Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 और Adreno 722 GPU है, जो एक नीचे वाली कैटेगरी में आता है. सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं, Nord 6 में आपको फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज, Bluetooth 6.0 और Wi-Fi 7 जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं, जबकि 4a Pro में UFS 3.1, Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 दिया गया है.

OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा

कैमरा के मामले में Nothing Phone 4a Pro साफ तौर पर ज्यादा दमदार नजर आता है. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. 50MP का मेन सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल और 140x तक डिजिटल जूम) और 8MP का अल्ट्रावाइड.

वहीं Nord 6 थोड़ा सिंपल है. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड दिया गया है, लेकिन टेलीफोटो लेंस नहीं है. इसलिए जूम सिर्फ 10x डिजिटल तक सीमित रहता है.

OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: बैटरी

बैटरी के मामले में Nord 6 पूरी तरह गेम बदल देता है. इसकी 9,000mAh की दमदार बैटरी इस प्राइस रेंज में काफी बड़ी मानी जाती है, जबकि Phone 4a Pro की 5,400mAh बैटरी इसके सामने थोड़ी कमजोर लगती है.

Nord 6 में चार्जिंग स्पीड 80W दी गई है, जबकि 4a Pro 50W तक ही सीमित है. इतना ही नहीं, Nord 6 में 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, जो दूसरे डिवाइस चार्ज करने में काम आती है, जबकि 4a Pro सिर्फ 7.5W देता है.

OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: कीमत

OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत ₹38,999 है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट ₹41,999 में आता है. दूसरी तरफ Nothing Phone 4a Pro ₹39,999 से शुरू होता है, लेकिन इसमें बेस वेरिएंट में सिर्फ 128GB स्टोरेज मिलती है.

अगर आप 256GB स्टोरेज चाहते हैं, तो यहां Nord 6 साफ तौर पर ज्यादा वैल्यू देता है, क्योंकि इसकी कीमत कम है. दिलचस्प बात ये है कि 12GB वाला Nord 6 भी Phone 4a Pro से सस्ता पड़ता है.

किसका पलड़ा भारी है?

अगर सीधी बात करें, तो OnePlus Nord 6 हर मायने में ज्यादा पावरफुल पैकेज लगता है. चाहे परफॉर्मेंस हो, बैटरी हो या चार्जिंग, कीमत भी थोड़ी कम है. वहीं Nothing Phone 4a Pro अपनी चमकदार डिस्प्ले, बेहतर कैमरा वर्सेटिलिटी (खासकर जूम) और यूनिक डिजाइन के साथ अलग पहचान बनाता है.

तो अगर आपको कैमरा, खासकर जूम सबसे ज्यादा मायने रखता है, तो Nothing वाला फोन बेहतर रहेगा. लेकिन अगर आप एक ऑलराउंडर और वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस चाहते हैं, तो Nord 6 ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: कीमत में कटौती, बैटरी अपग्रेड, जानें कौन है ज्यादा दमदार

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola