National Cinema Day: 99 रुपये में सिनेमाहॉल में देखें ब्लॉकबस्टर फिल्में, ऐसे बुक करें मूवी टिकट ऑनलाइन

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :13 Oct 2023 9:04 AM
विज्ञापन
National Cinema Day: 99 रुपये में सिनेमाहॉल में देखें ब्लॉकबस्टर फिल्में, ऐसे बुक करें मूवी टिकट ऑनलाइन

Movie Ticket at 99 - नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) पर सिनेमाघरों की ओर से लोगों को सस्ते में सिनेमा देखने का लाभ दिया जा रहा है. आप सिर्फ 99 रुपये देकर नयी मूवीज का मजा ले सकते हैं. भारत के चार हजार से ज्यादा सिनेमाघर लोगों को सस्ते में सिनेमा (Cheap Movie Ticket) देखने का मौका दे रहे हैं.

विज्ञापन

National Cinema Day Movie Ticket at Rs 99 : आज यानी 13 अक्टूबर को भारत में नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) मनाया जाएगा. इस दिन सिनेमाघरों की ओर से लोगों को सस्ते में सिनेमा देखने का लाभ दिया जाता है. ऐसे में आप आज सिर्फ 99 रुपये देकर नयी-नयी मूवीज का मजा ले सकते हैं. भारत के लगभग 4,000 से ज्यादा सिनेमाघर आज लोगों को सस्ते में सिनेमा (Cheap Movie Ticket) देखने का मौका दे रहे हैं. अगर आप या आपके घरवाले मूवीज देखने के शौकीन हैं, तो आज का दिन आपको बरबाद नहीं होने देना चाहिए. आप सस्ता मूवी टिकट (Sasta Movie Ticket) बुक माई शो (BookMyShow), पेटीएम (Paytm) आदि से बुक कर सकते हैं. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, PVR, INOX, Cinepolls, मिराज और डिलाइट समेत देश भर की 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स ने नेशनल सिनेमा डे समारोह में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है.

सस्ता मूवी टिकट कैसे बुक करें?

ऑनलाइन टिकट बुक (Book Movie Ticket Online) करने के लिए आप बुक माई शो, पेटीएम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको जो भी फिल्म आज देखनी है, उसे इन प्लैटफॉर्म पर सेलेक्ट कर लेना है और पसंदीदा सीट चुन कर पेमेंट कर देना है. इस तरह आप घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक (Book Movie Ticket Online) कर पाएंगे. यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि हर सिनेमा हॉल के टिकट का चार्ज, उसके लोकेशन और टैक्स के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है. ऐसे में टिकट बुक करने से पहले यह जरूर चेक कर लें नेशनल सिनेमा डे के मौके पर किस सिनेमा हॉल या मल्टीप्लेक्स में टिकट के कितने पैसे लग रहे हैं.

Also Read: YouTube Shorts से पैसे कैसे कमाएं?

National Cinema Day 2023 : क्या इस बार टूट जाएगा पिछले साल का रिकॉर्ड?

नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर पिछले साल 65 लाख लोगों ने सिनेमा घरों में एंट्री ली थी. यह एक नया रिकॉर्ड था. यह देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार नया रिकॉर्ड बन पाता है या नहीं. नेशनल सिनेमा डे के उपलक्ष्य में देशभर के पॉपुलर सिनेमा घर जैसे PVR INOX, CINEPOLIS, MIRAJ, WAVE, ASIAN, CITYPRIDE, MOVIE TIME, DELITE, MUKTA A2, M2K आदि इस बार सेल में भाग ले रहे हैं. वीकेंड होने के चलते 13 अक्टूबर को आप नजदीकी सिनेमाघर में फुकरे, रानीगंज, जवान जैसी फिल्में महज 99 रुपये में देख सकते हैं. Multiplex Association of India की ओर से जारी बयान के मुताबिक, PVR, INOX, Cinepolls, मिराज और डिलाइट समेत देश भर की 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स ने नेशनल सिनेमा डे समारोह में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है.

99 रुपये के अलावा कुछ एडिशनल चार्ज भी लगेगा

ध्यान दनेवाली बात यह है कि 99 रुपये में मूवी टिकट वाला ऑफर IMAX, 4DX और रिक्लाइनर सीट्स के लिए नहीं है. एक बात जो ध्यान देने वाली है यह है कि 99 रुपये के अलावा कुछ एडिशनल चार्ज भी लगेगा, जैसे- कन्वीनिएंस फीस और जीएसटी. कन्वीनिएंस फीस से बचने के लिए आपको सिनेमा हॉल जाकर टिकट खरीदना होगा. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा लिखे गए एक पत्र में कहा गया है – राष्ट्रीय सिनेमा दिवस 13 अक्टूबर को वापस आ गया है. अविश्वसनीय सिनेमाई अनुभव के लिए पूरे भारत में 4000+ से अधिक स्क्रीन पर हमसे जुड़ें, मूवी टिकट की कीमत रुपये 99 मात्र. दोस्तों और परिवार के साथ अपनी पसंदीदा फिल्मों का आनंद लेने का यह सबसे अच्छा दिन है .

Also Read: WhatsApp Scam से रहें होशियार, ये तरीके आयेंगे आपके काम

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट ?

  1. सबसे पहले आपको किसी भी मूवी बुकिंग ऐप या वेबसाइट पर जाना है

  2. यहां आप टिकट बुक करने के लिए बुक माई शो या पेटीएम ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं

  3. नेशनल सिनेमा डे पर उपलब्ध फिल्मों और सिनेमा हॉल की लिस्ट देखनी है

  4. अब आपको अपनी पसंद की फिल्म और सिनेमा हॉल चुन लेना है

  5. इसके बाद अपनी सीटें चुन लेनी है और पेमेंट कर देना है

  6. अब अपना टिकट डाउनलोड कर लें और अपने साथ सिनेमा हॉल में ले जाएं

  7. इस तरह आप दोस्तों और घरवालों के साथ सस्ते टिकट पर सिनेमाघर में फिल्म देखने का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola