Look Back 2024: गूगल ने बताया 2024 में भारत में सबसे ज्यादा क्या हुआ सर्च

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Dec 2024 4:00 PM

विज्ञापन

Google Year In Search 2024

Look Back 2024 Google Year in Search: साल 2024 की ईयर इन सर्च लिस्ट गूगल ने जारी कर दी है. इसमें दुनिया और भारत में सर्च किये जा रहे टॉप टॉपिक्स के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

Look Back 2024 Google Year in Search: सर्च इंजन गूगल (Search Engine Google) ने साल 2024 की ईयर इन सर्च (Year in Search) लिस्ट जारी की है. इसमें गूगल ने भारत और दुनियाभर में सर्च किये जा रहे टॉपिक्स के बारे में बताया है.

गूगल पर सबसे ज्यादा क्या हुआ सर्च?

गूगल पर भारत में ओवरऑल लिस्ट में सर्च किये गए टॉप-5 टॉपिक्स की बात करें, तो सबसे ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का नाम आता है. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बारे में सर्च किया गया है. तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) का नाम आता है. इस लिस्ट में चौथा नंबर इलेक्क्शन रिजल्ट 2024 (Election Result 2024) का है. वहीं, 5वें स्थान पर ओलिंपिक्स 2024 (Olympics 2024) का टर्म है.

फिल्मों में स्त्री 2 टॉप पर

गूगल पर लोगों ने इन सभी को सर्च किया है. ये टॉप-5 रिजल्ट्स भारत में सर्च किये गए हैं. वहीं, मूवीज की बात करें, तो लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा स्त्री 2 (Stree 2) मूवी को सर्च किया है. इसके बाद (Kalki 2898 AD) का नाम आता है. तीसरे नंबर पर (12th Fail), चौथे नंबर पर लापता लेडीज (Laapataa Ladies) और 5वें पर हनु-मान (Hanu-Man) है.

दुनियाभर में रही कोपा अमेरिका की धूम

गूगल पर सर्च की गई दुनिया की टॉप-5 लिस्ट की बात करें, तो सबसे ज्यादा लोगों ने कोपा अमेरिका (Copa America) के बारे में सर्च किया है. इसके बाद यूईएफए यूरोपियन चैंपियनशिप (UEFA European Championship) के बारे में सर्च किया है. तीसरे नंबर पर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) है. वहीं, चौथे स्थान पर इंडिया वर्सेज इंग्लैंड (India vs England) और 5वें नंबर पर लियाम पेन (Liam Payne) को सर्च किया गया है. गेमिंग की दुनिया में कनेक्शंस (Connections), पालवर्ल्ड (Palworld), इनफिनाइट क्राफ्ट (Infinite Craft), स्प्रंकी (Sprunki) और हेलडाइवर्स 2 (Helldivers 2) के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है.

IRCTC को भूल जाइए, Indian Railways ला रहा ऑल-इन-वन ऐप, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन आज हो रही खत्म, फटाफट ऑनलाइन करा लें काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola