Lava Agni 3 5G: नये फोन से देसी कंपनी की उम्मीदों को लगे पंख, स्मार्टफोन बाजार में बड़ी हिस्सेदारी का बनाया लक्ष्य
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Oct 2024 10:10 AM
Lava Agni 3 5G: लावा नौ अक्टूबर से अग्नि-3 को ई-कॉमर्स मंच अमेजन पर बेचेगी. कंपनी ने करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है और 2025-26 तक 30,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है.
Lava Agni 3 5G: मोबाइल फोन बनाने वाली देसी कंपनी लावा इंटरनेशनल ने 20,000-25,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है. कंपनी ने रियर डिस्प्ले हैंडसेट अग्नि-3 को बाजार में उतारने के ऐलान के साथ यह बात कही है.
लावा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक सुनील रैना ने कहा कि स्मार्टफोन कारोबार के दोबारा शुरू होने के बाद से कंपनी की अग्नि शृंखला ने कई गुना वृद्धि दर्ज की है. उन्होंने कहा, अग्नि-3 के माध्यम से हम ऐसे युवा प्रौद्योगिकी-प्रेमी लोगों को लक्षित कर रहे हैं जो गेमिंग में रुचि रखते हैं, सोशल मीडिया आदि पर सक्रिय हैं.
अग्नि-3 के साथ हम ऑनलाइन क्षेत्र में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद करते हैं. अग्नि-3 की कीमत 19,999 रुपये से 22,999 रुपये तक है. रियर डिस्प्ले फिलहाल कुछ प्रीमियम सेगमेंट के फ्लिप फोन में उपलब्ध है, लेकिन किसी भी बार (सामान्य स्मार्टफोन) फोन में नहीं.
रैना ने कहा कि स्मार्टफोन कारोबार के फिर से शुरू होने के बाद से कंपनी की अग्नि शृंखला में कई गुना वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, अग्नि-2 ने अग्नि-1 की तुलना में 650 प्रतिशत की वृद्धि की और उम्मीद है कि अग्नि-3 भी अग्नि-2 की तुलना में 200-300 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करेगा.
पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, लावा नौ अक्टूबर से अग्नि-3 को ई-कॉमर्स मंच अमेजन पर बेचेगी. कंपनी ने करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है और 2025-26 तक 30,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है.
Lava Agni 3 Launch Review: कम दाम में आया दो डिस्प्ले वाला फोन, ये फीचर्स भी खास
iPhone 16 जैसा कैमरा बटन, आगे-पीछे डिस्प्ले और जबरदस्त खूबियों के साथ आ रहा Lava Agni 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










