Amazon Prime से लेकर YouTube Premium तक, Jio के इस प्लान में मिलेगा 12 OTT फ्री

Updated:
विज्ञापन
Jio Rs 500 Recharge Plan

जियो का 500 रुपये वाला प्लान

Jio Recharge Plan: जियो अपने यूजर्स को 500 रुपये में Amazon Prime से लेकर 12 OTT का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा के साथ और भी कई बेनिफिट्स इस प्लान में मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: अगर आप वेबसीरीज या यूट्यूब देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए Jio लेकर आया है एक ऐसा प्लान, जिसमें आपको 1 या 2 नहीं, बल्कि पूरे 12 OTT का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा. जी हां, इस 12 OTT में Amazon Prime से लेकर JioHotstar, SonyLIV, YouTube, Zee5 और भी कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. सबसे खास बात तो जियो के इस प्लान में कॉलिंग से लेकर डेटा भी मिलेगा, वो भी सिर्फ 500 रुपये में. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का भी फुल डोज. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है जियो का 500 रुपये वाला प्लान?

रिलयांस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए न्यू ईयर प्लान्स लेकर आया है. कंपनी एक न्यू ईयर प्लान्स में 3 प्लान्स शामिल हैं, जिसमें से 500 रुपये वाला एंटरटेनमेंट प्लान भी शामिल है. इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आप अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

जियो का 500 रुपये वाला प्लान
जियो का 500 रुपये वाला प्लान

कौन-कौन से OTT मिलेंगे फ्री?

जियो के इस 500 रुपये वाले प्लान में JioTV, Amazon Prime Video (मोबाइल एडीशन), JioHotstar (Mobile/TV), ZEE5, Sony LIV, YouTube Premium, Kanchha Lannka, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Planet Marathi, Liongate Play, Discovery+ और Sun NXT जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Jio Rs 500 plan offers OTT benefits
जियो के 500 रुपये वाले प्लान में मिल रहे ott बेनीफिट्स

क्या मिलेंगे और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स?

जियो के इस प्लान में कॉलिंग-डेटा और OTT बेनिफिट्स से लेकर और भी कई सारे प्रीमियम बेनिफिट्स मिलेंगे. जैसे कि 50GB JioAICloud का फ्री स्टोरेज मिलेगा. 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का भी फ्री सब्सक्रिप्शन, जिससे आप 2TB तक फ्री गूगल वन क्लाउड स्टोरेज और भी कई सारे गूगल प्लेटफॉर्म्स का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप Jio Finance के जरिए Jio Gold पर इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको 1% एक्स्ट्रा बोनस मिलेगा. इस ऑफर को आप +91-8010000524 नंबर पर मिस कॉल देकर क्लेम कर सकते हैं. साथ ही JioHome का नया कनेक्शन लेने पर आपको 2 महीने का फ्री ट्रायल कनेक्शन भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Jio का न्यू ईयर सरप्राइज, पेश किये 3 नये धमाकेदार प्लान्स, फायदे देख तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

यह भी पढ़ें: 349 रुपये में Jio दे रहा Free 2TB Google One Storage, जानिए क्लेम करने का तरीका

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola