Jio का न्यू ईयर सरप्राइज, पेश किये 3 नये धमाकेदार प्लान्स, फायदे देख तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Dec 2025 8:24 AM

विज्ञापन

जियो हैप्पी न्यू ईयर 2026 प्लान्स

Jio Happy New Year 2026 Plans: अगर आप जियो यूजर हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, नये साल की शुरुआत से पहले ही कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 3 नये प्रीपेड प्लान्स पेश कर दिए हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड डेटा से लेकर एंटरटेनमेंट डेटा, लंबी वैलिडिटी और एआई जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे.

विज्ञापन

Jio Happy New Year 2026 Plans: साल 2026 की शुरुआत से पहली ही देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए न्यू ईयर तोहफा लेकर आ गई है, जिसमें यूजर्स को लॉन्ग-टर्म कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट एक्सेस और AI-पावर्ड टूल्स जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे. दरअसल, जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 3 नये हैप्पी न्यू ईयर 2026 प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो एक साल के रिचार्ज से लेकर बजट-फ्रेंडली ऐड-ऑन तक हैं, जिसकी कीमत 103 रुपये से शुरू होती है. ऐसे में अगर आप जियो यूजर हैं, तो आपको ये नये साल के प्लान जरूर पसंद आएंगे. आइए जानते हैं.

जियो का 103 रुपये वाला फ्लेक्सी पैक | Jio Rs 103 Flexi Pack

जियो ने अपने हैप्पी न्यू ईयर 2026 प्रीपेड प्लान्स में 103 रुपये वाला किफायती फ्लेक्सी पैक एड किया है. 103 रुपये में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में टोटल 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसे यूजर्स अपने जरूरत के अनुसार कभी भी कितना भी कर सकते हैं. डेटा बेनिफिट्स के अलावा, कंपनी इस फ्लेक्सी पैक में यूजर्स को MyJio वाउचर के जरिए तीन अलग-अलग कैटेगरी में से एक प्रीमियम OTT एंटरटेनमेंट बंडल सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी दे रही है. इसमें हिंदी एंटरटेनमेंट ऑप्शन में JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 का ऑप्शन मिलेगा. वहीं, इंटरनेशनल कैटेगरी के लिए JioHotstar, FanCode, Lionsgate Play और Discovery+ शामिल हैं. इसके अलावा, रीजनल यूजर्स के लिए JioHotstar, Sun NXT, Kanchha Lannka और Hoichoi का ऑप्शन दिया गया है.

Jio Rs 103 Flexi Pack
जियो का 103 रुपये वाला फ्लेक्सी पैक

जियो का 500 रुपये वाला एंटरटेनमेंट प्लान | Jio Rs 500 Prepaid Plan

जियो ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में दूसरा प्रीपेड प्लान 500 रुपये वाला एड किया है. यह प्लान एंटरटेनमेंट प्लान है, लेकिन इसमें यूजर्स को कॉलिंग-डेटा का भी फायदा मिलेगा. 500 रुपये वाले इस न्यू ईयर प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को JioTV, YouTube Premium, Prime Video मोबाइल एडीशन, JioHotstar (Mobile/TV), Sony LIV, ZEE5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

इतना ही नहीं, इस प्लान में 50GB JioAICloud का फ्री स्टोरेज, 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का भी फ्री सब्सक्रिप्शन, Jio Gold पर 1% एक्स्ट्रा बोनस और JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल कनेक्शन भी मिलेगा.

Jio Rs 500 Prepaid Plan
जियो का 500 रुपये वाला एंटरटेनमेंट प्लान

जियो का हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान | Jio Rs 3599 Prepaid Plan

जियो ने अपने न्यू ईयर ऑफर में 3599 रुपये का हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान भी शामिल किया है. इस प्लान में यूजर्स को पुरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. पूरे साल भर यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB डेली डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.

Jio Rs 3599 Prepaid Plan
जियो का हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान

यह भी पढ़ें: 2026 तक OTT, AI, 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग, रिलायंस जियो के 2 सालाना प्लान्स हैं कमाल

यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में मिल रहा 20GB EXTRA DATA, साथ में 3 महीने के लिए JioHotstar बिल्कुल फ्री

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola