Voter ID Card से लेकर पोलिंग बूथ तक की जानकारी बस एक SMS पर पाएं, तरीका बड़ा आसान

वोटर आईडी कार्ड की डीटेल ऑनलाइन कैसे जानें? / सांकेतिक तस्वीर पीटीआई से
How To Get Voter ID Card Voter Slip Online: अगर आप वोटर आईडी कार्ड की डीटेल जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक विशेष नंबर पर मैसेज भेजना होगा. आप आसानी से वोटर स्लिप भी निकाल कर सकते हैं और हम बताएंगे इसका तरीका-
Voter ID Card Details on SMS: देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में उपचुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है. चुनाव में वोट देने के लिए मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड जरूरी दस्तावेज होता है. हम आपको बताएंगे कि अगर आपको वोटर आईडी कार्ड की डीटेल जाननी है, तो आपको किस नंबर पर मैसेज करना होगा. साथ ही, यह भी कि आप घर बैठे आसानी से अपना वोटर स्लिप कैसे पा सकते हैं.
अपने पोलिंग बूथ के बारे में ऐसे जानें
इस काम के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (electoralsearch.eci.gov.in) पर आपको जाना है. अब आपको अपने वोटर आईडी कार्ड में दिये गए नंबर, जिसे EPIC नंबर कहते हैं, उसे दर्ज कर देना है. इसके बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रहा सिक्योरिटी कोड भरना है. अब आपको अपना नाम, आपकी लोकसभा सीट, विधानसभा सीट, पोलिंग बूथ और पोलिंग बूथ के अधिकारी की जानकारी दिखाई देगी.
वोटर आईडी कार्ड की डीटेल ऑनलाइन ऐसे जानें
वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए आप वोटर हेल्पलाइन ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी पा सकते हैं. वोटर आईडी कार्ड में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको 1950 पर मैसेज करना है. इसके बाद जवाब में आपको वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी. चुनाव आयोग ने यह सहूलियत इसलिए दी है, ताकि सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के वोट दे पाएं.
वोटर कार्ड न हो, तो ये डॉक्यूमेंट्स दिखाकर भी कर सकते हैं मतदान
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
पैन कार्ड (Pan Card)
यूनिक डिसएबिलिटी आईडी यानी UDID आईडी
बैंक अकाउंट पासबुक
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
सर्विस आईडी कार्ड
हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड जो लेबर मिनिस्ट्री से जारी हो
नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) के जरिये जारी किये गए RGI स्मार्ट कार्ड
MP, MLA और MLC के लिए उनका ऑफिशियल आईडी कार्ड
मनरेगा जॉब कार्ड
पेंशन कार्ड
10 सेकेंड में SMS पर पाएं Voter Slip, इस नंबर पर भेजना है एक मैसेज
Check PF Balance on Phone: बिना ऐप या पासवर्ड के, फोन पर ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस
ALERT: आपका भी इंस्टाग्राम हो सकता है हैक, सावधान रहें और ये तरीके अपनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










