10 सेकेंड में SMS पर पाएं Voter Slip, इस नंबर पर भेजना है एक मैसेज

Updated:
विज्ञापन
Voter Slip On SMS: हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे आसानी से अपना वोटर स्लिप कैसे पा सकते हैं.

आप अपना वोटर स्लिप घर बैठे आसानी से पा सकते हैं / सांकेतिक तस्वीर पीटीआई से

Voter Slip On SMS: हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे आसानी से अपना वोटर स्लिप कैसे पा सकते हैं.

विज्ञापन

How To Get Voter Slip on SMS: देश के दो राज्यों- झारखंड (Jharkhand) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में विधानसभा चुनावों (VidhanSabha Chunav) के लिए वोटिंग का सिलसिला शुरू हो रहा है. हम यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. हम आज आपको बताएंगे कि आप घर बैठे आसानी से अपना वोटर स्लिप कैसे पा सकते हैं. इसके साथ ही अगर आपको वोटर आईडी कार्ड की डीटेल जाननी है तो आपको किस नंबर पर मैसेज करना होगा.

SMS द्वारा वोटर पर्ची निकालें

अगर आपको भी अब तक वोटर स्लिप (Voter Slip) नहीं मिली है, तो आप चुटकियों में इसे हासिल कर सकते हैं. आप घर बैठे 1950 नंबर पर SMS भेज कर महज 10 सेकेंड में वोटर पर्ची हासिल कर सकते हैं. वोटिंग परसेंटेज (Voting Percentage) बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने SMS द्वारा वोटर पर्ची निकालने की सुविधा शुरू की है.

SMS द्वारा वोटर पर्ची कैसे निकालें?

SMS द्वारा वोटर पर्ची निकालने के लिए मतदाता को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ECI (आपका वोटर आईडी नंबर) डालकर 1950 नंबर पर SMS करना है. इसके बाद आपको चुनाव आयोग की तरफ से धन्यवाद का मैसेज आएगा. SMS करने के 10 सेकंड के अंदर आपको वोटर पर्ची मिल जाएगी.

झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर आज मतदान

आज विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है. झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर आज मतदान होगा. निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है. इसके साथ ही, सभी मतदाता वोट करें, इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है. पाठकों से हमारी अपील है कि आप भी मतदान जरूर करें.

Voter ID Card से लेकर पोलिंग बूथ तक की जानकारी बस एक SMS पर पाएं, तरीका बड़ा आसान

Check PF Balance on Phone: बिना ऐप या पासवर्ड के, फोन पर ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस

ALERT: आपका भी इंस्टाग्राम हो सकता है हैक, सावधान रहें और ये तरीके अपनाएं

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola