क्या आपका 5G प्लान सच में ‘अनलिमिटेड’ है? जानिए इसके पीछे छिपी हुई शर्तें
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Apr 2026 1:11 PM
मार्केट में खड़ा मोबाइल यूज करता एक आदमी (Photo: AI Generated)
भारत में कई टेलीकॉम कंपनियां अनलिमिटेड 5G का दावा जरूर करती हैं, लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग होती है. अक्सर इन प्लान्स में कुछ छिपी शर्तें होती हैं. जैसे एक लिमिट के बाद स्पीड कम हो जाना या FUP लागू होना. इसलिए पूरी तरह भरोसा करने से पहले इन नियमों को समझना जरूरी है.
भारत में 5G लॉन्च होने के बाद से Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां ‘अनलिमिटेड 5G डेटा’ वाले प्लान्स को खूब प्रमोट कर रही हैं. सुनने में ये काफी शानदार लगता है खासकर अगर आपको स्ट्रीमिंग, गेमिंग या भारी डाउनलोड्स पसंद हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि ‘अनलिमिटेड’ हमेशा पूरी तरह बिना लिमिट के नहीं होता. आइए समझते हैं कि ये प्लान्स असल में कैसे काम करते हैं और इनके पीछे क्या कैच छुपा होता है.
FUP क्या है?
अनलिमिटेड डेटा सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना होता नहीं है. असल में ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां Fair Usage Policy (FUP) लागू करती हैं. यानी एक लिमिट तक आपको फुल स्पीड मिलती है, लेकिन उसके बाद इंटरनेट स्लो पड़ने लगता है. कभी स्पीड कम कर दी जाती है, तो कभी नेटवर्क पर आपकी प्रायोरिटी घटा दी जाती है. मजेदार बात ये है कि कंपनियां ये लिमिट साफ-साफ बताती भी नहीं हैं. लेकिन अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो फर्क खुद ही महसूस हो जाता है.
5G इस्तेमाल करने के लिए ये सेटअप जरूरी
Unlimited 5G डेटा यूज करने के लिए सिर्फ प्लान होना ही काफी नहीं होता है. आपका थोड़ा सेटअप भी सही होना जरूरी है. इसके लिए एक छोटी-सी चेकलिस्ट समझ लीजिए.
- आपके पास 5G सपोर्ट वाला फोन होना चाहिए.
- आपके एरिया में सच में 5G नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए.
- आपका प्लान कम से कम ₹239 या उससे ज्यादा का होना चाहिए.
अगर इनमें से एक भी चीज मिस हुई, तो आपका इंटरनेट सीधे 4G पर शिफ्ट हो जाएगा. यहां डेटा लिमिट भी होती है और स्पीड भी उतनी खास नहीं मिलती.
स्पीड में गिरावट और नेटवर्क भीड़ (जाम)
मान लीजिए आपने सारे नियम आपने फॉलो कर लिए, फिर भी हर बार फास्ट स्पीड मिलेगी ये जरूरी नहीं है. कभी पीक टाइम में नेटवर्क पहले से ही भरा होता है, कभी आपके इलाके में 5G टावर कम होते हैं, और कभी-कभी कंपनी कुछ यूजर्स को ज्यादा प्रायोरिटी देती है. ऐसे में इंटरनेट तो चलता रहेगा, लेकिन स्पीड और स्मूदनेस वैसी नहीं मिलती जैसी आप उम्मीद करते हैं.
लोकेशन के साथ बदलती है इंटरनेट एक्सपीरियंस
आप जो ‘अनलिमिटेड 5G’ प्लान यूज करते हैं वो असल में 4G प्लान का ही एक्सटेंशन होता है. मतलब रोज का 1.5GB या 2GB डेटा लिमिट तो रहता ही है. लेकिन जैसे ही आप 5G नेटवर्क में आते हैं, डेटा अनलिमिटेड हो जाता है. जैसे ही 5G से बाहर निकलते हैं, फिर वही पुरानी लिमिट लागू हो जाती है. यानी आपका इंटरनेट एक्सपीरियंस लोकेशन के साथ बदलता रहता है.
क्या आपको अनलिमिटेड 5G प्लान पर भरोसा करना चाहिए?
अनलिमिटेड 5G प्लान सुनने में जितने शानदार लगते हैं, उतने नहीं हैं. अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क बढ़िया चलता है और आप खूब डेटा यूज करते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं. लेकिन ‘अनलिमिटेड’ नाम पर पूरी तरह भरोसा मत करिए, क्योंकि इनके पीछे कुछ शर्तें और लिमिट्स भी छिपी होती हैं.
यह भी पढ़ें: कॉलिंग और एसएमएस के लिए आयेगा सस्ता प्लान, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










